बड़ी खबर: युवक ने अपने ही दोस्तों को जिंदा जलाया: क्षेत्र में दहशत का माहौल

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

डेस्क। उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही दो दोस्तों को जिंदा जला दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।
घटना पौड़ी जिले के खातस्यूं पट्टी के दूरस्थ गांव चोरकंडी की बताई जा रही है। जहां एक युवक ने अपने ही दो दोस्तों को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी का नाम अजीत सिंह बताया जा रहा है। जबकि मृतक रुप सिंह पुत्र अमर सिंह उम्र 45 वर्ष और धीरज सिंह पुत्र सते सिंह उम्र 42 वर्ष है। इस वीभत्स घटना को अंजाम क्यों दिया गया। इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस शव कब्जे में ले लिये है। पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये है। टीम मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही कई ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई है। दिल को दहला देने वाली इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घटना के बाद मृतक में से एक की पत्नी ने राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपी है। राजस्व पुलिस जांच में जुट गई है।