बड़ी खबर:: गुजरात के सीएम विजय रूपाणी का इस्तीफा, मीडिया से कही यह बात

उत्तरा न्यूज डेस्क:: गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आई है। अब विधानसभा चुनावों में डेढ़ साल से भी कम वक्त रह गया है तब…

a97317087871221ce41552056f63588c

25
26

उत्तरा न्यूज डेस्क:: गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आई है। अब विधानसभा चुनावों में डेढ़ साल से भी कम वक्त रह गया है तब वहां के मौजूदा सीएम विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
सीएम के इस कदम के बाद गुजरात में राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। नया सीएम कौन होगा इस बारे में भी अटकलें तेज हो गई हैं।

 
हालांकि इस्तीफे के रूपाणी ने कहा कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रूपाणी ने कहा कि “मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन में काम करने की अपनी इच्छा के बारे में शीर्ष नेतृत्व को बता दिया है। भाजपा प्रेक्षक यहां (गांधीनगर) आए थे और पार्टी जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला करेगी।”

इधर मुख्यमंत्री रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य में मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अब  केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, नितिन पटेल, सीआर पाटिल और पुरषोत्तम रुपाला का नाम तेजी से आ रहा है। हालांकि यह नाम चर्चाओं में शामिल हैं असल में क्या होगा यह भविष्य के गर्त में है। 

रूपाणी ने  2016 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2017 में राज्य में बीजेपी बहुमत की सरकार बनने के बाद वह दोबारा मुख्यमंत्री बने। (photo credit- media source ani/ amar ujala)