shishu-mandir

उत्तराखंड से बड़ी खबर, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक सरिता ने ज्वाइन की भाजपा

editor1
2 Min Read
Screenshot-5

सर्द होते तापमान के बीच उत्तराखण्ड में राजनीतिक तापमान गर्म होते जा रहा है। हर रोज कोई ऐसी खबर आ रही है जिससे कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगों ​की चिताएं बढ़ रही है। अब फिर एक ऐसी ही खबर आ रही है जिससे कांग्रेस से जुड़े लोग परेशान हो सकते है।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

क्या है खबर

खबर है कि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्या ने कांग्रेस को बाय बाय कर दिया और भाजपा का दामन थाम लिया है। सरिता आर्या 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गयी थी। 2017 में कांग्रेस से बगावत कर संजीव आर्या भाजपा में शामिल हो गये थे और संजीव आर्य ने सरिता आर्य को विधानसभा चुनाव में पराजित कर दिया था।

2020 के अंत में वह फिर से भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो गए थे तो फिर सरिता आर्या को अपने टिकट की चिंता सता रही थी। नैनीताल सीट से ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस मे आए हेम आर्या फिर से भाजपा में चले गए ​थे और सरिता आर्या के भी कांग्रेस छोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे।


सरिता आर्या आज सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंची और वहां प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनका स्वागत किया।और इसके बाद उन्होने भाजपा की सदस्यता ली।