बड़ी खबर— पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा ने भाजपा में जाने की अटकलों पर लगाया विराम कहा बचपन से कांग्रेसी हूं कांग्रेसी रहूंगा, कहा न भाजपा को न ही कांग्रेस को देंगे समर्थन

बड़ी खबर— पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा ने भाजपा में जाने की अटकलों पर लगाया विराम कहा बचपन से कांग्रेसी हूं कांग्रेसी रहूंगा, कहा न भाजपा को न ही कांग्रेस को देंगे समर्थन

press hhhh

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिलापंचायत अध्यक्ष चुनाव से ठीक पहले भाजपा में जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में वह न तो कांग्रेस को समर्थन देंगे और न ही भाजपा को। उन्होंने यूकेडी के साथ मिल कर पीडीएफ के गठन की बात कही और कहा कि पूरी ताकत से चुनाव लड़ा जाएगा।

कहा कि वर्तमान परिदृश्य में जिस प्रकार का माहौल बनाया गया उसके बाद निर्णय लिया गया है कि नव गठित पीडीएफ के नीतियों के अनुसार चला जाएगा। उन्होंने अपने पक्ष में नौ सदस्यों के समर्थन की बात भी कही।


एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मोहन सिंह महरा ने लगाया भाजपा में जाने की अटकलों पर लगाम लगाते हुए ​कहा कि बचपन से कांग्रेसी हूं आगे भी रहूंगा।
उन्होंने कहा कि हमने नौजवान को टिकट देनी की मांग की थी। लेकिन अब पीडीएफ का गठन किया गया है और जो पीडीएफ कहेगा हम उसके अनुसार ही चलेंगे। कहा कि कांग्रेस में रहते हुए ही पीडिफ के साथ रहेंगे । जैसा गलत माहौल बनाया उसमें यही सही है।


प्रेस में यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ,जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा मोजूद रहे।

press 2

बताते चले कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर तीन नामांकन हुए हैं। इसमें पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह महरा के पुत्र और युंका के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महरा ने कांग्रेस के टिकट वितरण के बाद नाराज होकर नामांकन कराया है। कांग्रेस ने उमा बिष्ट और भाजपा ने महेश नयाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। यहां 45 सदस्य चुनाव प्रक्रिया में भाग लेगे। मुकाबला अभी भी त्रिकोणीय बना है