बागेश्वर में सीएम ने किया ढ़ाई अरब की योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास

उत्तरा न्यूज डेस्क
3 Min Read
Screenshot-5


holy-ange-school

बागेश्वर से वरिष्ठ सहयेगी :- कपकोट के केदारेश्वर मैदान में पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए योजना है। ढाई लाख से अधिक बच्चों को लाभ मिलेगा|  
मुख्यमंत्री  रावत ने कहा कि कपकोट से वे नई योजना का शुभारंभ कर रहे हैं। राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए योजना है। ढाई लाख से अधिक बच्चों को अब सप्ताह में दो दिन दूध पिलाया जाएगा। जिसके अलावा गौरादेवी कन्याधन योजना में भी परिर्वतन किया है। अब जन्म के समय 11 हजार और इंटर की परीक्षा पास करने पर बेटी को 51 हजार रुपये मिलेंगे। इससे पूर्व सीएम ने करीब ढ़ाई अरब रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया |

ezgif-1-436a9efdef
IMG 20190307 WA0061

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी के बच्चों को बेहतर पोष्टिक आहार दिया जा रहा है। आठ तरह का अनाज उनके पौष्टिक आहार में शामिल किया गया है। जिसमें छह तरह का अनाज पहाड़ में पैदा हो रहा है। जिसमें स्थानीय समूहों के जरिये उसे तैयार किया जा रहा है। अब आंगनबाड़ी के बच्चों को सप्ताह में दो दिन दूध भी मिलेगा और यह दूध देशी गाय का होगा। कहा कि कन्याधन योजना का नाम बदलकर गौरदेवी किया गया है। पहले पांच-पांच हजार रुपये किश्त में बेटियों को दिया जाता था, लेकिन अब बेटी के जन्म पर 11 हजार और इंटर की परीक्षा पास करने पर 51 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। कमजोर तबके के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि चीड़ की पत्तियों से बिजली बनाया जायेगा टेंडर निकाल दिये हैं। कहा किपड़ोसी देश नहीं मान रहा 40 से अधिक जवानों की शहादत के लिये भारत ने प्रतिक्रिया की। आज पाकिस्तान पूरे विश्व में अलग थलग पड़ गया। भारत झुकता नहीं झुकाता है| इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, विधायक चंदन राम दास, बलवंत भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, डीएम रंजना राजगुरु, एसपी  लोकेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।

IMG 20190307 WA0058

*लोकार्पण*
कपकोट विधानसभा क्षेत्र की कुल 26  योजनायें।
बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की कुल 1, कुल 27 योजनाएं।, 6957.88 करोड़।
*शिलान्यास।*
कपकोट विधानसभा क्षेत्र की कुल  योजनाएं 61
बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की कुल  कुल 27 योजनाएं।,
कुल शिलान्यास 88
लागत 18371.65  करोड़।
कुल शिलान्यास और लोकार्पित योजनाओं की लागत 25329.51 करोड़।




Joinsub_watsapp