shishu-mandir

बिग ब्रेकिंग: बौखलाएं पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलाबारी में देहरादून का जवान शहीद

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

डेस्क। कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में करारी हार के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। आज सुबह जम्मू—कश्मीर में राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना की ओर से भारी गोलाबारी और मोर्टार दागे गये। हालांकि भारतीय सेना ने भी पाक की इस नाकाप हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। लेकिन गोलाबारी के दौरान भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। जानकारी मुताबिक सुबह करीब साढे 6 बजे पाक की ओर से नौशेरा सेक्टर में भारी गोलाबारी की गई। जवाबी कार्रवाई में लांस नायक संदीप थापा घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान वह वीरगति को प्राप्त हुए। शहीद संदीप थापा देहरादून डोईवाला के रहने वाले थे। रविवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचाया जाएगा। उत्तराखंड के एक और लाल के शहीद होने से प्रदेशभर में शोक छा गया है।

new-modern
gyan-vigyan