बिग ब्रेकिंग: सरकार ने गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा वापस ली, फैसले के विरोध में कांग्रेसियों का अमित साह के घर के बाहर प्रदर्शन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

डेस्क। गृह मंत्रालय में सुरक्षा को लेकर हुई समीक्षा बैठक में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स) सुरक्षा हटाने का फैसला लिया है। सरकार के फैसले का कांग्रेस ने विरोध किया है। फैसले के विरोध में कांग्रेसियों ने गृह मंत्री अमित साह के घर के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी तींखी नोक झोक हुई।

new-modern

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। लेकिन शुक्रवार को केंद्र सरकार ने सुरक्षा को लेकर लिये फैसले में गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाकर जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है।
इधर सरकार के इस फैसले का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने फैसले का विरोध जताते हुए कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने भी एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि यह निर्णय राजनीतिक बदले की भावना से लिया गया है।

इस फैसले के बाद कांग्रेसियों में विरोध पनपने लगा है। कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता शुक्रवार देर शाम गृह मंत्री अमित साह के घर के बाहर पहुंच गये। जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोक झोक भी हुई।