shishu-mandir

बिग ब्रेकिंग: पेट दर्द का बहाना बनाकर स्मैक तस्कर थाने से फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसएसपी ने जांच बैठायी

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

कालाढूंगी। गुरुवार की देर रात एक स्मैक तस्कर पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। पुलिस टीम ने रातभर सर्च अभियान चलाया। लेकिन आरोपी की बरामदगी नहीं हो पायी। तस्कर के फरार होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी मुताबिक गुरुवार की रात कोटाबाग के बाजूनिया हल्दी निवासी एक युवक
को पुलिस करीब तीन ग्राम स्मैक के आरोप में पकड़कर थाना लायी थी। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपी को हवालात में बंद कर थानाध्यक्ष वहां से चले गये। रात करीब 12 बजे आरोपी ने पेट में दर्द होने की बात कहकर कार्यालय में बिठास जान की बात कही। पुलिसकर्मियों की बात नहीं मानने पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर मुंशी ने आरोपी को हवालात से बाहर निकाल कार्यालय में बैठाकर कुछ काम से बाहर चले गये। वापस थाना पहुंचे तो आरोपी गायब था। जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन—फानन में इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई।सपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुवे शीघ्र तस्कर को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये।वहीं थानाध्यक्ष समेत कई पुलिस टीम ने रात भर सर्च अभियान चलाया। लेकिन आरोपी का कोई अता पता नहीं लगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने उसके साथियों को रडार पर रखा है। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस हिरासत से फरार तस्कर के मामले की जांच के लिए एसपी सिटी को निर्देश दिए गए है। लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लायीा जायेगी।

new-modern
gyan-vigyan