shishu-mandir

भुवन दोसाद बने सोमेश्वर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

सोमेश्वर। युवा कांग्रेस नेता भुवन दोसाद को कांग्रेस पार्टी ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र का युवा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी फ्रंटल संगठनों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुंदन भंडारी ने बताया कि जल्द ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेद्र भोज, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भुवन दोसाद के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

भुवन दोसाद की नियुक्ति पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कृष्ण सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन भंडारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालम भाकुनी, हरीश भाकुनी, कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजू भट्ट, सुरेश बोरा, महेश पांडे, भीम सिंह अलमियां, हरीश जोशी, राजेंद्र बोरा, श्याम सिंह दोसाद, प्रकाश खाती, दीपक प्रकाश विष्ट, लक्ष्मण सिंह मेहरा, कुशाल राम आर्य, राजेश गिरी आदि ने खुशी जताई है।