shishu-mandir

क्षमतावान बालिकाओं को दिया गया आपण च्येली पुरस्कार , महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ मनाया गया महिला दिवस

उत्तरा न्यूज डेस्क
5 Min Read

भिकियासैंण सहयोगी | विश्व महिला दिवस पर बेटी शैक्षिक उन्नयन समिति द्वारा बाल विकास परियोजना स्याल्दे एवं पहल के सहयोग से”महिला सम्मान” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की तमाम गणमान्य मात्रशक्ति ने सभा में प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम सम्मान समारोह एवं महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी के रूप में मनाया गया। जिसमें आज की युवा होती पीढियों ने बढ चढ़ कर प्रतिभा किया। इस कार्यक्रम का संचालन भी एक बालिका गीता आर्या ने ही किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमगिरी गोस्वामी द्वारा की गई , मुख्य अतिथि ब्लाक की पहली महिला, ब्लाक प्रमुख श्रीमती आन्नदी कत्यूरा तथा विशिष्ठ अतिथि गंगा पंचोली नारी शक्तिकरण की जीवंत हस्ताक्षर एवं समाजिक कार्यकत्री, अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। संचालन संस्था की संयोजिका प्रतिभा चौहान और गीता आर्या ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर बालिकाओं ने स्वागत गीत गा कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा रंगारंग कार्यक्रम से समारोह को आकर्षक बना दिया। नारी शिक्षा पर बच्चों द्वारा नाटक भी प्रस्तुत किया, इसी क्रम में आगंनबाडी कार्यकत्रीयों ने बालिका शिक्षा पर सुंदर नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर बालिकाओं ने अपने मन के उदगार प्रकट किए ,तमाम अपने अनुभव साझा किए जिनसे संघर्षों की खुशबू और आगे बढ़ने की ज्वलंत ललक झलक रही थी। बालिकाओं के उत्साह से सभी दर्शक महिलाएं भावविभोर हो रहीं थीं तथा अपने इन बच्चों के हौसलों से बहुत प्रफुल्लित दिख रही थीं। कार्यक्रम के अहम भाग पीताम्बर प्रसाद जी , सीडीपीओ स्याल्दे ने महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए सभा को सम्बोधित किया जिसमें उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए उनमें अपने पैरों पर खडे होने का हौसला जगाया। डा. नवीन जोशी ने महिला दिवस के सम्पूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला। श्रीमती नीमा बंगारी जी ने देश में चल रहे बेटी पढाओ बेटी बचाओ अभियान की सार्थकता पर अपनी बात रखी। इसी क्रम में अध्यापिका व पूर्व ब्लाक प्रमुख तथा पूर्व विधायक प्रत्यासी काँग्रेस पार्टी श्रीमती गंगा पंचोली जी ने बालिकाओं को पढने व खूब तरक्की करने का संकल्प दिलाया अपने निजी जीवन के संघर्ष की कहानी बयां करते हुए बालिकाओं को आगे आने का आह्वान किया। महिलाओं को संकल्प दिलाया कि अपने छोटे छोटे कामों से बडे कामों के मार्ग प्रशस्त करने का इसी सभागार से संकल्प लिया जाए तभी इस महिलासशक्तिकरण की महत्ता सिद्ध होगी। ब्लाक प्रमुख आनंदी कत्यूरा जी ने सभी मात्रशक्ति का आभार व्यक्त किया, महिलाओं को निडर होकर आगे आने का संकल्प दिलाया, उन्होंने कहा जब महिलाएं आगे आएंगी तभी राष्ट्र आगे बढ़ सकेगा ।गोविन्द सिंह बोरा पूर्व प्रधानाध्यापक ने महिला सशक्तिकरण को आज की आवश्यकता बताया।
इस अवसर पर एक टेली फिल्म “सीरोज” एसिड अटैक की शिकार महिलाओं पर बनी फिल्म, का भी प्रदर्शन किया गया। जिसकी मार्मिकता ने सबको उद्वेलित कर दिया और संकल्प लिया कि महिलाओं को ऐसे अत्याचार से मुक्ति दिलाई जाएगी। कार्यक्रम की मुख्य शोभा सम्मान समारोह था जिसमें “सशक्त महिला सम्मान ” रहा जिसके तहत सामाजिक क्षेत्र में सर्
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 8 महिलाओं को सम्मानित किया गया|
सर्वप्रथम श्रीमती गंगा पंचोली , अध्यापिका व सामाजिक कार्यकत्री,
श्रीमती आन्नदी कत्यूरा, ब्लाक प्रमुख स्याल्दे
श्रीमती नीमा बंगारी, जिला पंचायत सदस्य चिंतोली
श्रीमती मंजू देवी, बीडीसी सदस्य स्याल्दे
श्रीमती मालती देवी, ग्राम प्रधान तामाढौन
श्रीमती जानकी देवी ग्राम प्रधान कनकोट
श्रीमती पुष्पा जोशी, प्रधानाध्यापिका खटलगांव
डा० नीमा राणा वरिष्ट प्रवक्ता स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे ने क्षमतावान नेतृत्वकारी बालिकाओं को सम्मानित करते हुए “अपण च्यली ” सम्मान से सम्मानित किया गया।बोर्ड टाँपर
खीला गोस्वामी, कविता गोस्वामी व संगीता फुलारा, प्रतिभावान बालिका कमला देवतला,कर्मठ छात्रा
कु प्रियांशी , वरिष्ठ छात्रा
पूजा मयाल, छात्र प्रतिनिधि,
सरोज नेगी, आशा कार्डिनेटर , स्याल्दे।
इसी क्रम में तीन प्रभावशाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
श्रीमती पुष्पा देवी ग्राम प्रधान कोलूखेत चंपा नेगी, अध्यापिका भाकुडा कालेज कुसुम सेमवाल, अध्यापिका जीजीआईसी स्याल्दे। कार्यक्रम में सल्ट से आई श्रमयोग समूह की महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया।
इस प्रकार रंगारंग कार्यक्रम के साथ एवं महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का समापन समिति के अध्यक्ष आदरणीय प्रेमगिरी द्वारा अगले वर्ष और बेहतर कार्यक्रम करने का संकल्प के साथ किया गया।

new-modern
gyan-vigyan