shishu-mandir

नहीं रहे महाभारत के भीम, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

बड़ी खबर मुंबई से सामने आई है। जहां film industry लता मंगेशकर की मौत के सदमे से अभी बाहर भी नहीं निकली थी कि एक और दिग्गज कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। TV के सबसे कामयाब serial महाभारत की एक कड़ी टूट गई है। महाभारत में भीम का किरदार निभानेवाले actor प्रवीण कुमार का निधन हो गया है।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

प्रवीण कुमार लंबे समय से बीमार थे। वह 74 साल के थे। वे लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंग से जूझ रहे थे। अपने कद-काठी और मजबूत body के दम पर उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में carrier की शुरुआत की थी। फिर हिंदी फिल्मों का रुख किया। कई फिल्मों में विलेन का रोल किया, लेकिन ख्याति मिली महाभारत से, जिसमें भीम का रोल निभाया था।

बहुत कम लोगों को पता है कि Praveen Kumar ने अपने acting career में अमिताभ बच्चन और जितेंद्र जैसे superstar के साथ भी काम किया। Praveen Kumar की पहली फिल्म 1981 में बनी रक्षा थी। इसी साल उनकी दूसरी film मेरी आवाज सुनो भी आई। इन दोनों ही फिल्मों में उनके साथ जितेन्द्र थे। वे अमिताभ बच्चन की superhit film ‘शहंशाह’ में भी वे काम कर चुके हैं। प्रवीण ने चाचा चौधरी serial में साबू का रोल भी निभाया था।


खेल की दुनिया में कमाया था नाम


अभिनय के पेशे में कदम रखने से पहले प्रवीण कुमार डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह चार बार के एशियाई खेलों के पदक विजेता (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) हैं और उन्होंने दो ओलंपिक खेलों (1968 मेक्सिको खेलों और 1972 म्यूनिख खेलों) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह अर्जुन अवार्डी भी हैं। खेल के कारण ही प्रवीण को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली थी।

ट्रैक और फील्ड स्पोर्ट्स में सफल करियर बनाने के बाद प्रवीण कुमार ने 70 के दशक के अंत में शोबिज में अपना career शुरू किया। एक साक्षात्कार में प्रवीण कुुमार ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन करने को याद किया था जब वह एक tournament के लिए कश्मीर में थे।


कर रहे थे आर्थिक तंगी का सामना


अपनी कद काठी की वजह से प्रवीण कुमार सोबती लोगों के बीच मशहूर थे और महाभारत के लिए भीम के रोल में उन्होंने इस कदर जान फूंकी थी कि लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया था। बताया जा रहा है कि निधन से पहले प्रवीण कुमार सोबती आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे और लम्बे समय से वह बीमार भी चल रहे थे।


प्रवीण कुमार की चर्चित फिल्में करिश्मा कुदरत का, युद्ध, ज़बरदस्त, सिंघासन, खुदगर्ज, लोहा, मोहब्बत के दुश्मन, इलाका हैं। इसमें उन्होंने अपने जीवंत अभिनय से सभी का मन मोह लिया था।