shishu-mandir

गौरव की बात : भास्कर भट्ट को मुक्केबाजी में द्रोणाचार्य लाइफटाइम अवार्ड

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ निवासी भास्कर चन्द्र भट्ट को ‘द्रोणाचार्य लाइफटाइम अवार्ड‘ मिलेगा। खेल मंत्रालय द्वारा गठित समिति ने भारत सरकार की ओर से दिये जाने वाले इस अवार्ड के लिये चयनित किया गया है। इस समाचार से भट्ट के गृह जनपद और उनके चाहने वालों में हर्ष का माहौल है।

new-modern
gyan-vigyan

जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि भास्कर चंद्र भट्ट ने पूर्व में भारतीय यूथ मैन एंड वूमैन बॉकि्ंसग टीम के मुख्य प्रशिक्षक के रूप में देश के लिये अनेक उपलब्धियां अर्जित की हैं। उन्होंने जुलाई, 2018 में सर्बिया में आयोजित हुई 35वीं गोल्डन गलब्ज अर्न्तराट्रीय यूथ बालिकाओं की बॉक्सिंग प्रतियोगिता तथा सितम्बर, 2019 में पेरूग्वे में 28वीं जूलियस टोरमा मैमोरियल इंटरनेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभाग किया।

भारतीय टीम ने इन प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 सिल्वर और 5 कांस्य पदक प्राप्त किये। 2021 में किल्से, पौलेण्ड में आयोजित एआईबीए यूथ मैन एंड वूमैन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारतीय यूथ महिला टीम ने मुख्य प्रशिक्षक भास्कर चन्द्र भट्ट के मार्गदर्शन में 7 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक अपने नाम किये और बॉक्सिंग में अन्तर्राट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

भास्कर चन्द्र भट्ट वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण के अधीन साई एक्सटेंशन सेन्टर (बॉक्सिंग), रोहतक में तैनात हैं और भारतीय खेल प्राधिकरण में खेलो इण्डिया आइडेन्टीफिकेशन योजना में नॉर्थ जोन कमेटी के सदस्य भी हैं। साई ने इसी माह अक्टूबर, 2021 में राट्रीय उत्कृठता केन्द्र रोहतक में विश्व स्तर के खेल उपकरण, खेल विज्ञान उपकरणों के आधार पर बॉक्सिंग खेल में विश्व स्तर का वातावरण और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए भास्कर चन्द्र भट्ट को उच्च प्रदर्शन निदेशक (एच.पी.डी.) के रूप में तैनाती दी है।

जिले की देवलथल तहसील के बुंगाछीना क्षेत्र में स्थित ग्राम नगरोड़ा के मूल निवासी भास्कर चंद्र भट्ट का परिवार पूर्व में ही जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ आ गया था। वर्तमान में जिला मुख्यालय में सिनेमा लाइन निवासी भास्कर भट्ट ने सर्वप्रथम बॉक्सिंग खेल की शिक्षा-दीक्षा स्थानीय देवसिंह मैदान में स्व. कै0 हरि सिंह थापा से प्राप्त की। भारतीय खेल प्राधिकरण में बॉक्सिंग प्रशिक्षक नियुक्त होने के उपरान्त उनके द्वारा सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ के साई एक्सटेंशन सेन्टर देवसिंह मैदान में भी लगभग 3 वर्ष तक खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया गया।

उनकी यह उपलब्धि जनपद पिथौरागढ़ के साथ ही उत्तराखंड के लिए गौरवान्वित करने वाली है। भास्कर चन्द्र भट्ट के बड़े भाई डॉ. धर्मेन्द्र प्रकाश भट्ट खेल विभाग, उत्तराखण्ड में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। भास्कर चंद्र भट्ट की उपलब्धि पर तमाम खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है।