जयंती पर याद किए गए भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत, पैतृक गांव खूंट में भी श्रद्धाजंलि देने पहुंचे लोग

उत्तरा न्यूज डेस्क
5 Min Read

new-modern

Bharat Ratna Govind Ballabh Pant remembered on Jayanti, people came to pay homage in ancestral village Khunt जयंती पर याद किए गए भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत

जयंती पर याद किए गए भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत

अल्मोड़ा, 10 सितंबर 2020-महान स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न से पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर गोविंद बल्लभ पार्क में लोगों ने उनकी मूर्ति माल्यार्पण किया गया ।(जयंती पर याद किए गए भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत)

इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि हम सबको भारत रत्प गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों पर चलना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता रहे। वे उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और भारत के चौथे गृहमंत्री रहे। इस मौके पर सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल,बिट्टू कर्नाटक, समिति के संयोजक प्रदीप गुरुरानी, विनोद पांडे, कमल बिष्ट, ललित पंत, गिरीश मल्होत्रा, डा. जेसी दुर्गापाल, प्रताप बिष्ट, महेन्द्र बिष्ट, भगवत सिंह, वंदना लटवाल,ग्राम प्रधान मनोज, हऱीश जोशी, परितोष जोशी आदि मौजूद थे|(जयंती पर याद किए गए भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत)

धर्मनिरपेक्ष युवा मंच ने भी अर्पित किए पुष्प

जयंती पर याद किए गए भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी 133 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर धर्म निरपेक्ष युवा मंच ने उनकी जन्म स्थली ग्राम सभा खूंट जाकर श्रंदाजली अर्पित की।
इस अवसर पर मंच संयोजक विनय किरौला ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत साथ ही अन्य उत्तराखंड कि महान विभूतियों हेमवती नंदन बहुगुणा जी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी दी जा सकती है,जब उनके पैतृक गांवों को विकास के मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा,इसके अतिरिक्त पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी ने पर्वतीय क्षेत्रों के लिए विशेष बजट के प्रावधान,स्वतंत्रत भारत में राज्यों को संगठित करने ,पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष बजट प्रावधान का विचार रखने,साथ ही हिंदी को विशेष दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,इस अवसर पर धर्म निरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला,जिला पंचायत सदस्य धामस प्रताप सिंह बिष्ट,ग्राम प्रधान धारी हरीश जोशी,गोविंद बिष्ट,निरंजन पांडेय,पवन मुस्युनी,शंकर भोज,हिमांशु बिष्ट,दीप पांडेय,भगवत भोज,
गोकुल बिष्ट,रोहित बिष्ट,कैलाश बिष्ट,अजय बिष्ट,देवेंद्र बिष्ट,हरीश बिष्ट ,प्रकाश जोशी, जगदीश जोशी,आदि उपस्थित थे।(जयंती पर याद किए गए भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत)

पूर्व विधायक ने खूंट में किया पं० गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण

जयंती पर याद किए गए भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत

अल्मोड़ा-पूर्व विधायक एवम् संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने महान स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी,उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री,भारत रत्न से सम्मानित पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली उनके गांव खूंट में जाकर उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पंत जी आधुनिक उत्तर भारत के निर्माता के रूप में याद किये जाते हैं।इस अवसर पर श्री तिवारी ने बताया कि जयंती पर याद किए गए भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत का जन्म 10 सितम्बर 1887 को हुआ था।वह एक प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता थे।वे उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्य मन्त्री और भारत के चौथे गृहमंत्री थे।उन्हें सन 1957 में भारतरत्न से सम्मानित किया गया।गृहमंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था।वह देश भर में सबसे अधिक हिन्दी प्रेमी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने 4 मार्च, 1925 को जनभाषा के रूप में हिन्दी को शिक्षा और कामकाज का माध्यम बनाने की जोरदार मांग उठाई थी।स्व०पंत जी के प्रयासों से हिन्दी को राजकीय भाषा का दर्जा मिला।(जयंती पर याद किए गए भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत)

इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी,जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह बिष्ट,जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र बिष्ट,क्षेत्र पंचायत सदस्य धामस गोविन्द सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य कुज्याड़ी परितोष जोशी,क्षेत्र पंचायत सदस्य धारी ताराराम,क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश रौतैला,ग्राम प्रधान मोंटू,ललित पन्त,मनोज बिष्ट,दिनेश जोशी,चन्दन सिंह भोज,आनन्द बिष्ट, खीमसिंह,हरीश जोशी,प्रेमबल्लभ, आनन्द सिंह,बिशन सिंह,निरंजन पान्डेय,किशोर कनवाल,सुन्दर भोज,जगदीश पंत,केशव दत्त पान्डेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।(जयंती पर याद किए गए भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत)