Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

मयंक अग्रवाल ने लगाई फिफ्टी, भारत की सधी शुरुवात

मयंक अग्रवाल रिपोर्ट –मैडी मोहन कोरंगा                           खेल समाचार ऑस्ट्रेलिया के  मैलबोर्न में खेले जा…

images

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मयंक अग्रवाल

रिपोर्ट –मैडी मोहन कोरंगा                           खेल समाचार

ऑस्ट्रेलिया के  मैलबोर्न में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर सधी शुरुवात की । पिछली जोड़ी के एल राहुल और मुरली विजय को खराब प्रदर्शन के कारण बाहर निकालने के बाद नई सलामी जोड़ी में डेब्यू कर रहे मयंक अग्रवाल और ऑलराउंडर हनुमान बिहारी ने टीम को सधी शुरुवात दी। दोनों ने पहले घंटे में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजो का जमकर सामना कर विकेट के लिए तरसाये रहा। तभी 40 रनों पर पैट कमिंस की एक एक बाउंसर को हनुमा बिहारी समझ नही पाए और गेंद उनके ग्लब्स से लगकर स्लिप में आरोन फिच के पास चली गई। इसके बाद मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा ने धीरे धीरे स्कोर बढ़ाना शुरू किया। इसी बीच मयंक अग्रवाल ने नेथन लॉयन के ओवर में स्टेट ड्राइव के साथ अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। इस दौरान मयंक ने 6 चोक्के भी लगाए। समाचार लिखे जाने तक भारत ने 45 ओवर में 100 रन बना लिए जिसमे मयंक अग्रवाल 55रन 127 गेंद ओर पुजारा 31रन 88 गेंद के साथ बल्लेबाजी कर रहे है। मयंक और पुजारा ने अभी तक नाबाद 61 रनों की साझेदारी की है। इससे पूर्व भारत ने तीन बदलाव करते हुए मुरली विजय, के एल राहुल और उमेश यादव की जगह रोहित शर्मा , मयंक अग्रवाल, व रविन्द्र जडेजा को टीम में जगह दी। वही ऑस्ट्रेलिया ने पीटर हैंडकॉम्ब के जगह पर ऑलराउंडर मिचेल मार्श को टीम में जगह दी।