shishu-mandir

Almora- पं० नेहरू की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किये श्रद्धासुमन अर्पित, भारत जोड़ो पदयात्रा का किया शुभारम्भ

editor1
1 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा। आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं० जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसके पश्चात् कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय से जिला कारागार के नेहरू वार्ड तक भारत जोड़ो पदयात्रा भी निकाली। जिला कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म आज 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था।

new-modern
gyan-vigyan

जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने बताया कि आज पं० जवाहर लाल नेहरू की जयंती से अल्मोड़ा जनपद में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ हो गया है जिसमें कांग्रेसजन बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

जिला कांग्रेस कार्यालय एवं पदयात्रा कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला,यूसीडीएफ अध्यक्ष दीप सिंह डांगी,प्रदेश सचिव गोपाल चौहान,प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी,आई टी प्रदेश महासचिव शरद चन्द्र साह,हाजी नूर अकरम खान,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, पूर्व पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल,यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।