shishu-mandir

कुमाऊं के भगत सिंह कोश्यारी (भगत दा) बने महाराष्ट्र के राज्यपाल

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद तथा बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। महाराष्ट्र के निवर्तमान राज्यपाल सी विद्यासागर राव के कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत भगत सिंह कोश्यारी को यह जिम्मेदारी दी गई है। कोश्यारी को लंबा राजनीतिक तथा प्रशासनिक अनुभव है। उत्तराखंड राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने अपना कार्यकाल निभाया है। पूर्व में कोश्यारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक भी रह चुके हैं। उनके चयन पर पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है।

new-modern
gyan-vigyan