Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अपने बच्चों से परेशान होकर मां ने अपने ही बच्चों को जहर देकर मार डाला, बोली मैं इसने परेशान हो गई थी,परिजनों के उड़े होश

राजस्थान के सिरोही जिले में सिरोही जिले के शिवगंज क्षेत्र में एक मां ने अपने सवा साल के दो जुड़वा बेटों को जहर दे दिया।…

राजस्थान के सिरोही जिले में सिरोही जिले के शिवगंज क्षेत्र में एक मां ने अपने सवा साल के दो जुड़वा बेटों को जहर दे दिया। जिसके बाद उसने खुद ने भी जहर गटक कर अपनी भी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना में पहले दोनों मासूमों की मौत हो गई और फिर उनकी मां ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मां अपने बच्चों से परेशान हो गई थी। इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


पुलिस के अनुसार दिल को दहला देने वाली यह घटना सिरोही जिले के शिवगंज थाना इलाके में बुधवार को हुई। जहां पर योगेश छींपा की पत्नी रेखा अपनी मां के पास रहती थी। वह पाली जिले के सेवाड़ी की रहने वाली थी। रेखा के सवा साल के दो जुड़वा बेटे पूर्वांश और पूर्वित थे। पति महाराष्ट्र में सिलाई का काम करता है। रेखा ने बुधवार को दोपहर में अपने दोनों बेटों को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया। बाद में खुद भी जहर खा लिया।


इससे तीनों की मौत हो गई। हत्या और आत्महत्या की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यह घटना होने के बाद जब रेखा तो अस्पताल में भर्ती कराया गया तो पुलिस वहां पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने उसके बयान लिए।

इन बयानों में उसने बताया कि वह जुड़वा बेटों से परेशान हो गई थी। इसलिए उसने उनकी हत्या और खुद की आत्महत्या का फैसला कर लिया। अपनी योजना को अमली जामा पहनाने के लिए रेखा ने बुधवार को दोपहर में अपनी मां को सामान लेने के लिए बाहर भेज दिया। बाद में पहले बच्चों को जहर दिया और फिर खुद खा लिया।मासूम बेटों की मौत खबर सुनकर उनके पिता का कलेजा फट गया।


रेखा की मां जब बाहर से वापस आई तो तीनों घर में बेहोश पड़े थे। यह देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वह चिल्लाई तो आसपास के लोग आए।

बाद में तीनों को पाली जिले के सुमेरपुर स्थित महावीर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया और रेखा को भर्ती कर लिया।लेकिन बाद में देर शाम को इमरजेंसी वार्ड में रेखा की भी मौत हो गई।