banshidhar bhagat की आपत्तिजनक टिप्पणी पर कांग्रेस का मैदान से पहाड़ तक विरोध—प्रदर्शन, रानीखेत में काफिला रोका

Newsdesk Uttranews
4 Min Read

banshidhar bhagat ki tippani par congreash me ubaal

अल्मोड़ा, 06 जनवरी 2021
नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत (banshidhar bhagat) द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भयंकर आक्रोश है। ​मामले को लेकर कांग्रेस ने कई जिलों में विरोध—प्रदर्शन किया और भगत का पुतला दहन किया। वही, रानीखेत पहुंचे भगत के काफिले को कांग्रेसियों ने रोक कर काले झंडे दिखाएं।

new-modern

दरअसल, बीते दिवस भीमताल में एक बैठक के दौरान बीजेपी के प्रदेशध्यक्ष बंशीधर भगत (banshidhar bhagat) ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया में यह वीडियो आग की तरह फैल गया और जिम्मेदार पद पर बैठे बंशीधर भगत के ऐसे आपत्तिजनक बयान के खिलाफ तरह—तरह की टिप्पणियां सामने आने लगी चारों तरफ विरोध के बाद पार्टी के बचाव के लिए स्वयं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को सामने आना पड़ा और उन्होंने पार्टी की ओर से नेता प्रतिपक्ष हृदयेश से माफी मांगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत (banshidhar bhagat) आज पार्टी के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रानीखेत पहुंचे। इसकी भनक लगते ही कांग्रेसी उपनेता प्रतिपक्ष करन सिंह माहरा के नेतृत्व में सड़क पर उतर आए। भगत के काफिले के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और उन्हें काले झंडे दिखाएं। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई।

बंशीधर भगत (banshidhar bhagat) ने ‘भद्दी’ टिप्पणी करके दिखाई महिलाओं के प्रति अपनी सोच

उपनेता माहरा ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण व नारी का सम्मान करने की बात कहने वाली भाजपा के राज में ही महिलाओं का सम्मान नहीं है।

भगत की इस टिप्पणी के विरोध में कलाढूंगी में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीप चंद्र सती एवं नगर अध्यक्ष वकील अहमद के नेतृत्व में भाजपा अध्यक्ष भगत का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष विक्रम सामंत, हरीश मेहरा, अर्णव कम्बोज, कमल जोशी, कमल जंतवाल, त्रिभुवन कन्याल, तारा नेगी, कादिर हुसैन, अशोक विश्वास समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

नैनीताल में भी भाजपा प्रदेशध्यक्ष अध्यक्ष भगत का पुतला दहन किया गया। नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल व पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में तल्लीताल डांठ पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान खष्टी बिष्ट, पप्पू कर्नाटक, कमलेश तिवारी, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय कुमार, नरेश दुर्गापाल, मोहन कांडपाल, कैलाश अधिकारी, सभासद पुष्कर बोरा, मोईन, कमल कुमार, सुखदीप आनंद, सचिन आर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

वही, भगत की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदेश के अलग—अलग जिलों में प्रदर्शन हुए। रामनगर, किच्छा, लालकुआं, बागेश्वर समेत कई स्थानों पर विरोध—प्रदर्शन हुए और भगत का पुतला दहन किया गया।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/