shishu-mandir

बाल विकास मंत्री के आवास में मनाया गया राखी मिलन समारोह,मंत्री ने बांटे उपहार

Newsdesk Uttranews
4 Min Read

सोमेश्वर से देवेन्द्र बिष्ट की रिर्पोट।

new-modern
gyan-vigyan

महिला एंव बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपनी विधानसभा सोमेश्वर में स्थित अपने आवास में राखी मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान सोमेश्वर विधान सभा के दूर दूर से राखी मिलन समारोह में सोमेश्वर विधानसभा के दूरस्थ गांवों से पहुंची महिलाओं ने राज्य मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान हजारों की संख्या में मंत्री के आवास पहुंची महिलाओं को रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू ने उपहार बांटे। इस दौरान सदस्यता अभियान भी चलाया गया। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने बीजेपी की सदस्यता ली।
भाई-बहन के प्रेम प्रतीक रक्षा बंधन पर्व की अल्मोड़ा में धूम मची हुई है। सोमेश्वर विधानसभा में राज्य मंत्री रेखा आर्या के घर में आयोजित राखी मिलन समारोह में करीब चार हजार से अधिक संख्या में महिलाएं पहुंची। सुबह से ही मंत्री रेखा आर्या के आवास में महिलाओं की आवाजाही शुरू हो गयी थी। सोमेश्वर विधानसभा के दूरस्थ गांव से पहुंची सैकड़ों महिलाओं ने मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू राखी बांधी। हजारों की संख्या में पहुंची महिलाओं को मंत्री रेखा आर्या ने अपने हाथों से साड़ी, मिठाई और बर्तन बांटे। राखी के साथ उपहार मिलने से दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं के चेहरों में खुशी दिखाई दी। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या के आवास में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने कुमाऊँनी और गढ़वाली गानों में मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। राखी मिलन कार्यक्रम के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने सदस्यता अभियान भी चलाया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने बीजेपी की सदस्यता ली। राज्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस बार वह रक्षा बंधन पर्व की शुरूआत सोमेश्वर विधानसभा से कर रही हैं। हजारों की संख्या में समारोह में पहुंची महिलाओं ने पति गिरधारी लाल साहू का राखी बांधी है। और साहू जी ने भी विधानसभा की बहनों की रक्षा की कसम खाई है। रेखा आर्या ने कहा कि रक्षा पर्व को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है और आगामी 15 अगस्त को भी विधानसभा में रक्षा बंधन को सेलीब्रेट किया जायेगा। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राखी भेजी है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने धारा 370 और तीन तलाक को खत्म कर महिलाओं को राखी का तोहफा दिया है। इससे देश के कौने कौने से महिलाएं पीएम मोदी को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से राखी भेज रहीं हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिलख्वाल, जिलाध्यक्ष भाजपा चन्दन लाल टम्टा, जिला मंत्री आनन्द डंगवाल, पूर्व ताड़ीखेत ब्लाॅक प्रमुख धन सिंह रावत, नगर महामंत्री कृष्ण बहादुर, कमल बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि भूवन जोशी, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, उमेश बोरा, अनिल साही, खड़क सिंह बोरा, सुन्दर राणा, पूरन सिंह, किरन पंत, बीना नयाल, पूनम पालिवाल, मीना भैसोड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।

saraswati-bal-vidya-niketan