shishu-mandir

Bageshwar news: पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जंगल में डाला था डेरा

editor1
4 Min Read
fire broke out
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

Bageshwar news: Police arrested the absconding accused of Poxo Act

बागेश्वर, 12 नवंबर 2022- पोक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को कपकोट पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर गिरफ्तार किया आरोपी घर से फरार चल रहा था और उसने जंगल मे डेरा डाला था।


पुलिस की जानकारी अनुसार बीते 8 नवंबर को वादी द्वारा थाना कपकोट पर तहरीर दी कि दुर्गा सिह पुत्र नैन सिंह निवासी ग्राम सूपी तलाई, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर द्वारा खुद की नाबालिक पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को जबरदस्ती अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करना एवं कमरे में बन्द किया।


दाखिला तहरीर के आधार पर थाना कपकोट पर मु0अ0सं0 83/2022 धारा 376/342/363 भादवि व 3/4 पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान 09 नवंबर को अभियोग में धारा 376(3)/506 भादवि व 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्त दुर्गा सिंह अपने घर से फरार हो गया था।


पुलिस अधीक्षक बागेश्वर हिमांशु कुमार वर्मा ने अपराध की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक कपकोट अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में अभियुक्त की तलाश हेतु टीमें गठित कर अलग- अलग क्षेत्रो में तलाशी अभियान/कॉम्बिग अभियान चलाया गया।


पुलिस की ओर से ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि अभियुक्त 50 मैगी के पैकेट, फ्राईबीन, बीङी, माचिस लेकर जंगल की तरफ गया है, अभियुक्त जंगली क्षेत्रों एवं बुग्यालों में रहने का आदि है इस पर जंगल क्षेत्र के चारो तरफ की घेराबंदी की गयी।


अभियुक्त की चमोली गढवाल जाने की सम्भावन होने पर किलपारा पर दिन रात पिकेट लगायी गयी तथा दूसरे जिले के बार्डर की ओर जाने की सम्भावना हेतु मुन्सयारी मार्ग मिखिलाखलपट्टा पर पिकेट लगाकर शेष 05 टीमों के जवानो के माध्यम से अन्दर की ओर लगातार दिन रात्रि काँम्बिग की गयी।

इस दौरान अभियुक्त जंगल में अपना ठिकाना बदलते रहा अभियुक्त के घर के पास रात्रि एम्बुश लगाया गया था और बीते दिवस की रात्रि अभियुक्त चिल्टा जंगल से गांव की ओर आया मुखबिर खास की सूचना पर आज यानि शनिवार प्रातः 5.35 बजे अभियुक्त को घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर राजकीय इण्टर कालेज सूपी से गिरफ्तार किया गया।


इससे पूर्व थाने स्तर से गठित टीमों में द्वारा सूपी के जंगलों, किलपारा, धाकुङी, खाती, बाछम, जैकुनी, दऊ, खङकिया, चौङा, चौङास्थल, पेठी, गोलअटाई, जाङापानी, कलकलिया, खलियाधार, रिखाङी, हरकोट, धूरकोट, बगियाईजर, मुनार, सौग, चिल्टा आदि क्षेत्रो के जंगलों/गुफाओं/नदी/नालों में संघन चैकिग/तलाशी अभियान चलाया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
SO प्रताप सिंह नगरकोटी।
कानि0199 ना0पु0 विरेन्द्र सिंह गैडा।
कानि0 44 ना0पु0 विक्रम सिंह।
कानि0 145 ना0पु0 पवन कुमार।
कानि0 271 ना0पु0 विजय सिंह मेहता।
कानि0 60 ना0पु0 पूरन राम।
कानि0 चालक विजय अधिकारी।
होमगार्ड गणेश राम।
पीआरडी हरीश राम।

काम्बिग/तलाश करने वाली टीम का विवरण
1-उ0नि0 विवेक चन्द्र।
2-कानि0 72 ना0पु0 प्रेम नाथ।
3-कानि0 69 ना0पु0 बसन्त लाल।
4-कानि0 16 ना0पु0 भूपेष फस्वार्ण।
5-कानि0 321 ना0पु0 प्रकाश शर्मा।
6-कानि0 285 ना0पु0 प्रकाश सिंह अधिकारी।
7-कानि0 249 ना0पु0 गिरी आनन्द।
8-कानि0 18 ना0पु0 त्रिभुवन सिंह मर्तोलिया।
9-कानि0 188 ना0पु0 देवेन्द्र वर्मा।