shishu-mandir

Bageshwar- कौसानी महोत्सव का हुआ रंगारंग समापन

उत्तरा न्यूज टीम
2 Min Read

बागेश्वर।कौसानी महोत्सव का रविवार को रंगारंग समापन हो गया है। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा महोत्सव में विद्यार्थी वर्ग एवं ओपन वर्ग में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु सभी विद्यालयों के बच्चों को भी सम्मानित किया गया। कौसानी महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने कहा विश्व प्रसिद्ध कौसानी में जिला प्रशासन द्वारा प्रथमबार कौसानी महोत्सव के आयोजन हेतु सराहना की।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

उन्होंने कहा ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में पर्यटकों की आमद बढ़ती है और रोजगार सृजन होता है। उन्होंने कहा उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश है, पर्यटन को देखते हुए ही उत्तराखंड राज्य की मांग भी की गई थी। हमें उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र में और विकास करने की जरूरत पर बल दिया।

विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया ने समापन समारोह में संबोधित करते हुए स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षण संस्कृतिक प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा मेला महोत्सव के आयोजन से हमारी संस्कृति संरक्षित होती है तथा अगली पीढ़ी में ट्रांसफर होता है। विधायक ने कहा ऐतिहासिक महोत्सव आयोजित हुआ है, उत्तरायणी मेला भी भव्य व दिव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष भाजपा ने कौसानी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सराहना करते हुए जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा दो दिवसीय संस्कृतिक कार्यक्रमों का क्षेत्रीय जनता व आए हुए पर्यटकों ने लुफ्त उठाया। उन्होंने सभी अतिथियों क्षेत्रीय जनता का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कौसानी महोत्सव में पधारने हेतु सभी अतिथियों का स्वागत किया व आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा प्रथमबार कौसानी महोत्सव का आयोजन किया है, अगली बार से और भव्य से आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कौसानी महोत्सव की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी तथा जनता के सफल सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।