shishu-mandir

लामबगड़ के पास भू—स्खलन के चलते बद्रीनाथ यात्रा रोकी, सैकड़ों यात्री अलग—अलग स्थानों में फंसे

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

डेस्क। मानसूनी बारिश के चलते प्रदेशभर में जगह—जगह चट्टाने दरकने व भू—स्खलन का सिलसिला जारी है। बद्रीनाथ हाइवे में लामबगड़ के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने व मलबा आने से बद्रीनाथ यात्रा रोक दी गई है। जिससे सैकड़ों यात्री अलग—अलग स्थानों में फंसे हुए है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी चमोली नंद किशोर ने बताया कि शनिवार शाम से लामबगड़ के पास पत्थर गिरने व नाले का जलस्तर बढ़ने से यात्रा रोक दी गई है। बद्रीनाथ से वापस लौट रहे यात्रियों से गोविंदघाट गुरुद्वारे, पांडकेश्ववर, जोशीमठ आदि स्थानों पर रूकने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जैसे ही मलबा हटा लिया जायेगा व नाले का उफान कम होगा तो यात्रा सुचारू कर दी जायेगी। इधर सैकड़ों यात्री जगह—जगह फंसे हुए है। यात्रियों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है।

new-modern
gyan-vigyan