बधाई: उप परियोजना निदेशक डॉ. एसके उपाध्याय का मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार—2019 के लिए चयन, यहां देखे पूरी लिस्ट

UTTRA NEWS DESK
1 Min Read

new-modern

अल्मोड़ा। राज्य में सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदान किये जाने वाले मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2019 की सूची गुरुवार को शासन ने जारी कर दी है। अल्मोड़ा से उप परियोजना निदेशक, ग्राम्या परियोजना, डॉ. एसके उपाध्याय का इस पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।

डॉ. उपाध्याय को कृषक फेडरेशन द्वारा प्रमाणित बीज उत्पादन कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2019 के लिए चुना गया है।

बताते चले कि उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी इस सूची में प्रदेश के कुल 21 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नाम शामिल है। इस पुरस्कार के चयन हेतु विशेषज्ञ समिति की संस्तुति के आधार पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का चयन किया गया था। चयनित अधिकारियों/कर्मचारियों को आगामी 25 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा देहरादून में सम्मानित किया जायेगा।

डॉ. एसके उपाध्याय के मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2019 में चयनित होने पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, जिला आपदा प्रबंधन ​अधिकारी राकेश जोशी समेत जनपद के अन्य अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

यहां देखे पूरी लिस्ट

list cm 1