बधाई: भोजन माता की बेटी का नेशनल सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन, जनपद में खुशी की लहर

नेशनल सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता

अल्मोड़ा। हॉकी के क्षेत्र में उभरती युवा महिला खिलाड़ी कविता बोरा का चयन नेशनल सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ​नेशनल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में चयनित होने पर जिले में खुशी की लहर है। ​

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

नगर के सरकार की आली निवासी कविता बोरा वर्तमान में एसएसजे में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है। 23 जनवरी से 2 फरवरी तक भारत के दक्षिणी राज्य केरल में होने वाली नेशनल सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की ​बेटी कविता बोरा अपनी जलवा बिखरेंगी।

https://uttranews.com/big-news-now-medieval-rock-paintings-found-at-pattharkot-near-daulaghat/

नेशनल सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम के चयन के लिए उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में बीते वर्ष दिसंबर माह में ट्रायल हुआ था जिसमें प्रदेश के सभी 13 जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें जनपद के 8 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इसमे चयनित होने के बाद हाल ही में 4 से 18 जनवरी तक​ बिडला स्कूल हल्द्वानी में लगे कैंप में खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। जहां कुल 28 में से 18 महिला खिलाड़ियों का चयन नेशनल सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ। जिसमें अल्मोड़ा की कविता बोरा भी चयनित हुई।

बताते चले कि ​कविता बोरा ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई जीजीआईसी अल्मोड़ा से की है। कविता की माता कमला बोरा यहां जीजीआईसी अल्मोड़ा में भोजन माता है। जबकि पिता का कई वर्ष पहले देहांत हो चुका है। कविता ने बताया कि जब वह 11वीं कक्षा में पढ़ती थी तब से उन्होंने हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। कविता से बड़ी उनकी तीन बहनें है और एक छोटा भाई है। सभी बहनों की शादी हो चुकी है।

कविता इस प्रतियोगिता से पहले स्कूल स्तर की नेशनल प्रतियोगिता खेल चुकी है यह प्रतियोगिता 2016 में उड़ीसा में हुई थी। इसके अलावा कुमाउं विश्व ​विद्यालय नैनीताल से 2018 तथा 2019 में दो बार नार्थ जून प्रतियोगिता भी खेल चुकी है। कविता ने राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी जीता है।

https://uttranews.com/almora-me-swami-vivekanand-swami-ji-in-almorabright-in-corner/

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद अजय टम्टा, ​विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, जिलाध्यक्ष रवि​ रौतेला, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सावित्री टम्टा, एसएसजे के संयुक्त निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, प्रो. पीएस बिष्ट, लियाकत अली, कोच मोहित सिंह, पंकज टम्टा, राजेंद्र कनवाल, दीपक वर्मा, कुंदन कनवाल, हॉकी खिलाड़ी दीपक वर्मा आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।