Almora- पर्यावरण संस्थान द्वारा ऐसे मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा। गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी-कटारमल Almora द्वारा सोमेश्वर के ग्राम बामड़ीगाड, मनान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

holy-ange-school

संस्थान के वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों द्वारा ग्रामीणों को पर्यावरण संस्थान के क्रियाकलापों की जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि औषधीय पादपों की खेती हर्बल दवाओं के निर्माण एवं प्रवासियों की आजीविका वृद्धि में सहायक है।

ezgif-1-436a9efdef

यह भी पढ़े…

Jobs in Almora स्वास्थ्य विभाग अल्मोड़ा में तुरंत करें एप्लाई

Almora Breaking- लॉ कॉलेज में दाखिले के नाम पर लाखों की ठगी, अभियुक्त गिरफ्तार

कार्यक्रम में ग्रामप्रधान नीमा जोशी ने पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा के समस्त वैज्ञानिक एवं शोधार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला समूहों द्वारा औषधीय कृषि करके आजीविका बढ़ाने की ओर कदम बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा।

पर्यावरण संस्थान के डा. सुबोध ऐरी द्वारा गॉव मे लगाये गये औषधीय पौध कपूर कचरी के विषय में विस्तार से महिलाओं का बताया गया एवं भविष्य में परियोजना द्वारा इस क्षेत्र में इच्छुक ग्रामीणों को औषधीय कृषि हेतु तुलसी एवं कपूर कचरी के बीज एवं जड़ उपलब्ध कराने की बात कही।

यह भी पढ़े…

Almora Breaking- पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त की जमानत याचिका खारिज, पढ़ें पूरी खबर

कार्यक्रम के अन्त में वैज्ञानिकों द्वारा ग्रामीणों को कपूर कचरी की जड़ को रोपित करने एवं कृषिकरण की तकनीकी ज्ञान से अवगत कराया। साथ ही ग्रामीणों ने संस्थान द्वारा उपलब्ध कराये गये कपूर कचरी की जड़ को अपने खेतों में रोपित किये।

यह भी पढ़े…

Pithoragarh- लंबे समय से जमे कर्मियों के ट्रांसफर की मांग

इस अवसर पर पर्यावरण संस्थान से डा. सुबोध ऐरी, डा. वीना पाण्डे, रेनु रावल, साईनी ठाकुर, विभाष ध्यान, तनुजा मेहरा, पुजा मेहता, मनोज सिंह मेहता, संजीव कुमार, दलिप विष्ट, आस्था जोशी, कल्पना मुस्युनि, एवं साईबा हुसैन आदि शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos

Joinsub_watsapp