असम कंबाइंड कॉम्पिटिटिव प्रीलिम्स परीक्षा 2023 की तारीख हुई रीशेड्यूल,अब एग्जाम होगा इस दिन

Smriti Nigam
3 Min Read

APSC CCE Prelims 2023 Date: जिन उम्मीदवारों ने कंबाइंड कॉम्पिटिटिव प्रीलिम्स एग्जाम 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, उनके एडमिट कार्ड इस आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

APSC CCE Prelims 2023 Reschedule: असम लोक सेवा आयोग ऐप्स ने कंबाइंड कॉम्पिटेटिव प्रीलिम्स एक्जाम 2023 की तारीखों में परिवर्तन कर दिया है। अपडेटेड परीक्षा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर उपलब्ध है। अब कहां जा रहा है कि 2023 के लिए APSC CCE प्रीलिम्स परीक्षा अब 17 मार्च के बजाय 18 मार्च को होगी।

इस भर्ती अभियान के अनुसार असम पुलिस सेवा, असम सिविल सेवा और अन्य एपीएससी विभागों में 235 पदों को भरना है। जिन लोगों ने परीक्षा के लिए अभी तक रजिस्ट्रेशन कराया है उनके लिए एपीएससी सीसीई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। यह परीक्षा असम के 32 जिलों में आयोजित की जाएगी। जारी किए गए आधिकारिक नोटिस में यह भी कहा गया है कि सभी संबंधित उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 को इस कार्यालय की पूर्व अधिसूचना संख्या 24PSC/E-11/2023-24 दिनांक 16 फरवरी, 2024 को रद्द करते हुए 17 मार्च, 2024 के बजाय 18 मार्च, 2024 को रीशेड्यूल किया गया है।

असम सीईई 2024 आवेदन में आगे यह भी कहा गया है कि उम्मीदवारों के पास संसदीय अधिनियम द्वारा स्थापित किसी अन्य कॉलेज में विश्वविद्यालय से या केंद्रीय या राज्य विधान मंडल के अधिनियम द्वारा स्थापित भारतीय विश्वविद्यालय में से किसी एक में की डिग्री होनी चाहिए। वही उम्मीदवारों की उम्र 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के लोगों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

APSC CCE में तीन चरण होते हैं: प्रीलिम्स परीक्षा, मेंस परीक्षा और इंटरव्यू। असम सीईई प्रीलिम्स परीक्षा में दो पेपर होते हैं, प्रत्येक चरण 200 अंक का होता है। दूसरी ओर मेंस परीक्षा में छह पेपर होते हैं और इसका कुल स्कोर 1500 अंक होता है। प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले इंटरव्यू राउंड में जाएंगे, जिसमें कुल 275 अंक होते हैं। अनुमान है कि इस साल का असम सीसीई मेन जून या जुलाई के आसपास होगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि परीक्षा की तारीखें उचित समय पर घोषित की जाएंगी।