shishu-mandir

नाबालिग से दुराचार (Rape) का आरोपित अधेड़ पुलिस की गिरफ्त में

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

​पुलिस ने मुनस्यारी में नाबालिग से दुराचार (Rape) के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग के पिता ने कोतवाली हल्द्वानी में दी गई शिकायत में मुनस्यारी निवासी नाथू राम द्वारा उसकी पुत्री के साथ दुराचार करने का आरोप लगाया गया था।

saraswati-bal-vidya-niketan

इस शिकायत के बाद हल्द्वानी में जीरो एफआईआर दर्ज की गई और फिर बाद में इसे मुनस्यारी को ट्रांसफर किया गया। और नाथू राम के खिलाफ धारा 376 (2 ढ)/506 भा.द.वि. व 5 (ठ)/6 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।


पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने उप निरीक्षक मनीषा सिंह को विवेचना सौंपी। पुलिस ने मुनस्यारी में 7 मई को आरोपित नाथू राम पुत्र नरपत राम निवासी गुमसेन मल्ल धार पट्टी मुनस्यारी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े व्यक्ति को न्यायालय में भी पेश किया गया। पकड़ा गया व्यक्ति 55 वर्ष का है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मो0 आसिफ ,उप निरीक्षक मनोज जोशी, कांस्टेबल संजय सिंह तथा उमेद सिंह शामिल थे।