Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Google Lookup Button:क्या आप भी परेशान हो गए हैं स्पैम कॉल से तो अब मिलेगा छुटकारा, गूगल लाया है नया धमाकेदार फीचर

Google Lookup Button: गूगल एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसकी मदद से आप किसी भी अनजान नंबर वाले फोन कॉल की जानकारी…

Google Lookup Button: गूगल एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसकी मदद से आप किसी भी अनजान नंबर वाले फोन कॉल की जानकारी आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। इस फीचर की मदद से अब यूजर सीधे रिसेट कॉल लिस्ट में जाकर इनकमिंग कॉल्स की जानकारी ले पाएंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Google New Feature: गूगल एक नया फीचर लेकर आ रहा है जिसका नाम है लुकअप बटन। इस फीचर की सहायता से किसी भी अनजान नंबर वाले फोन कॉल को ढूंढना काफी आसान हो जाएगा। इस फीचर की मदद से अब यूजर सीधे रिसेट कॉल लिस्ट में जाकर इनकमिंग कॉल की जानकारी ले पाएंगे। अभी ये फीचर गूगल फोन एप के बीटा वर्जन में ही उपलब्ध है। लुकअप बटन की मदद से यूजर सीधे फोन कॉल लिस्ट में जाकर किसी भी अनजान नंबर को सर्च कर सकते हैं।

इससे यूजर को यह पता चल जाएगा कि वह किसका नंबर है और क्या वहां एक स्पैम कॉल है। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगा जो अक्सर स्पैम कॉल से परेशान रहते हैं।

कॉल मैनेज करना होगा आसान

गूगल फोन ऐप ज्यादातर पिक्सल फोन में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आप इसे किसी भी एंड्रॉयड फोन में डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं। इसने लुकअप बटन के साथ ब्लॉक और हिस्ट्री जैसे ऑप्शन भी दिए जाएंगे। इससे फोन कॉल मैनेज करना भी काफी आसान हो जाएगा। एक टिप्सटर से सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस लुकअप बटन के बारे में पोस्ट की है।

इसके अलावा गूगल अपने जीमेल एप में भी एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर की मदद से आप अपने ईमेल का संक्षिप्त विवरण (summary) देख सकेंगे। अभी यह फीचर टेस्टिंग स्टेज में है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही सभी को इस्तेमाल करने के लिए मिल जाएगा। इससे लोगों का काफी समय बचेगा जो वो कई ईमेल पढ़ने में लगाते हैं।

कब आएगा ये फीचर

अभी तक यह पता नहीं चल पाता था कि यह दोनों फीचर कब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे लेकिन अब खबरों के मुताबिक गूगल आने वाले दिनों में कुछ खास सर्च फीचर्स के लिए पैसे लेने पर भी विचार कर रहा है। ये फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित होंगे। पिछले साल गूगल I/O इवेंट में कंपनी ने सर्च के लिए कई नए AI फीचर्स दिखाए थे। अभी तक ये फीचर टेस्टिंग मोड में हैं। लेकिन, हो सकता है कि भविष्य में गूगल इन खास सर्च फीचर्स के लिए पैसे लेना शुरू कर दे।