अल्मोड़ा की अनूभूति अग्रवाल ने एमआर्क में प्राप्त किया स्वर्ण पदक,लोग दे रहे बधाईयां

अल्मोड़ा :: अल्मोड़ा की बेटी अनूभूति अग्रवाल ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर की उपाधि स्वर्ण पदक के साथ प्राप्त कर क्षेत्र का…



अल्मोड़ा :: अल्मोड़ा की बेटी अनूभूति अग्रवाल ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर की उपाधि स्वर्ण पदक के साथ प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें यह सम्मान विश्वविद्यालय के 72 वें दीक्षांत समारोह में देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सानिध्य में प्रदान किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
Screenshot 2025 0320 210217


अनूभूति ने अपनी प्राथमिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, लॉरेंस पब्लिक स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल, अल्मोड़ा से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, देहरादून से बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की डिग्री प्रथम श्रेणी में सिल्वर मेडल के साथ प्राप्त की। अपनी प्रशिक्षु अवधि उन्होंने देश की प्रतिष्ठित आर्किटेक्चर फर्म ‘एस डी शर्मा एसोसिएट्स, चंडीगढ़’ में पूरी की, जहां उन्होंने आगे चलकर सेवाएं भी दीं।
मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर की पढ़ाई के दौरान अनूभूति ने गेट 2022 परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 700वीं रैंक प्राप्त कर छात्रवृत्ति हासिल की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने GRIHA सर्टिफाइड प्रोफेशनल और BIM आर्किटेक्ट की उपाधि भी प्राप्त की। उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उन्हें चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर द्वारा संजीव भंडारी छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया।
अनूभूति ने अपनी मास्टर डिग्री के अंतर्गत शोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘जागेश्वर धाम’ पर किया, जो उनके गहन अध्ययन और वास्तुशिल्प के प्रति समर्पण को दर्शाता है। वर्तमान में वे ‘आकृति डिज़ाइन स्टूडियो’ के तहत अल्मोड़ा और चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
अनूभूति अग्रवाल की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। अनुभूति एडवोकेट व पत्रकार संजय अग्रवाल व मीनाक्षी अग्रवाल की पुत्री हैं और बचपन से ही मेधावी रही हैं। उनकी इस सफलता पर उनके परिचितों ,मित्रों और पत्रकारों ने हर्ष जताया है।