Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

एक और बस अनियंत्रित होकर पलटी सड़क पर, राहत बचाव कार्य जारी

अब एक और बस हादसे का शिकार हो गई। ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शनिवार को भद्रकाली मंदिर के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।…

अब एक और बस हादसे का शिकार हो गई। ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शनिवार को भद्रकाली मंदिर के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, जानकरी मिलते ही पुलिस, तहसीलदार और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान घायलों को ऋषिकेश अस्पताल ले जाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह बस ऋषिकेश से चंबा की तरफ जा रही थी। तभी अचानक बस अपना नियंत्रण खो बैठी और सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25