सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में घोषित हुआ वार्षिक परीक्षाफल, मेधावी हुए सम्मानित

अल्मोड़ा (उत्तरा न्यूज):संकुल केन्द्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में मंगलवार 31 मार्च को विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस वर्ष भी विद्यालय का…

Annual examination results declared at Saraswati Shishu Mandir Jeevandham, meritorious honored
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

अल्मोड़ा (उत्तरा न्यूज):
संकुल केन्द्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में मंगलवार 31 मार्च को विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

25


पूर्व प्राथमिक वर्ग में कक्षा प्रथम की पल्लवी और प्राथमिक वर्ग में कक्षा तृतीय की रिया रावत ने पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एल.के.जी (LKG) में इशिता सती, हर्षित बिष्ट ने कक्षा टॉप किया। वही यू.के.जी (UKG)में: तनविका रौतेला, दीपशिखा मेहरा टॉप पर रही। कक्षा 1में पल्लवी पाण्डे, रिहांक जोशी, पावनी बिष्ट (रिहांक व पवनी पूर्व प्राइमरी में भी प्रथम रहे) ने प्रथम स्थान पाया।


कक्षा 2 में रियांश, आर्यन कोहली अव्वल रहे। कक्षा 3 में रिया रावत, रियांशी बिष्ट ने टॉप किया। तो कक्षा 4 में वंशिता जोशी, कुनाल चौहान टॉप पर रहे। कक्षा 5 में श्रेया डालाकोटी, दक्ष साह, पारस कार्की अव्वल रहे।
संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कक्षा पंचम के दक्ष साह ने पहला स्थान पाया। शैक्षणिक सत्र 2025—2026 के पूरे सत्र में परीक्षित, आराध्या और आर्यन की उपस्थिति सबसे अधिक रही।

Annual examination results declared at Saraswati Shishu Mandir Jeevandham, meritorious honored


सफलता के लिए संयम और धैर्य जरूरी —पूनम
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम जोशी एवं डॉ. राकेश जोशी ने संयुक्त रूप से माँ शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पार्चन कर किया। प्रधानाचार्य पूनम जोशी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।” उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि संयम, धैर्य, ईमानदारी, जिज्ञासा और साहस के साथ सत्य की राह पर चलने वाला हमेशा आगे बढ़ता है।वहीं, डॉ. राकेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रगति पत्र (रिपोर्ट कार्ड) केवल अंकों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह बच्चे की भौतिक, आंतरिक और बाह्य प्रतिभाओं को दर्शाता है।


कार्यक्रम का संचालन मेघा और हेमा भट्ट ने किया। इस अवसर पर आनन्द भट्ट, महेश जोशी, राजेश लोहनी, नवीन जोशी, संजय जोशी, आनन्द उप्रेती, हरीश बिष्ट, विजय गैरोला, विनोद जोशी, बिशन बिष्ट, भावना, नमिता सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक भारी संख्या में उपस्थित रहे।