Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

हरिद्वार में अवैध प्रेम प्रसंग ने रिश्ते तोड़ दिए, महिला ने पति पर करवाया जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

हरिद्वार: कनखल क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पति और बहनोई पर जानलेवा हमला किया। हमले…

हरिद्वार: कनखल क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पति और बहनोई पर जानलेवा हमला किया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पत्नी समेत पांच नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


पुलिस को दी गई तहरीर में अकोढ़ा कला, लक्सर निवासी ब्रजेश कुमार ने बताया कि उसका सगा साला अरविंद कुमार मजदूरी के सिलसिले में लंबे समय से घर से बाहर था। हाल ही में घर लौटने पर उसे पता चला कि उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग पड़ोस के किरायेदार रोहन से चल रहा है। इस वजह से घर में लगातार तनाव बना हुआ था।


इस विवाद को सुलझाने के लिए अरविंद ने 22 दिसंबर को अपने बहनोई ब्रजेश कुमार और बहन को कनखल स्थित घर बुलाया। शाम लगभग 5:45 बजे जब अरविंद ने पत्नी से संबंधों को लेकर सवाल किया, तो वह उसे सीसीटीवी की निगरानी से बाहर ले गई। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद रोहन, पत्नी और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर अरविंद और ब्रजेश पर हमला कर दिया। रोहन ने सरिए से अरविंद के सिर पर वार किए, जबकि अन्य आरोपियों ने डंडे, ईंट-पत्थर और लात-घूंसों से दोनों को पीटा।


हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पास में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अरविंद के सिर में करीब 30 टांके और ब्रजेश के माथे पर 12 टांके लगे। अरविंद की हालत गंभीर बताई जा रही है। कनखल थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।