सलमान खान से शादी की बात पर अमीषा पटेल का दो टूक जवाब, कहा– वो कि मुझे रुलाते हैं

अमीषा पटेल ने शादी को लेकर अपना दिल खोल दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि अब तक शादी नहीं करने की अपनी वजहें हैं।…

अमीषा पटेल ने शादी को लेकर अपना दिल खोल दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि अब तक शादी नहीं करने की अपनी वजहें हैं। अमीषा ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड में हर तरह के रिश्ते देखे हैं। कुछ रिश्ते बेहद अच्छे रहे हैं तो कुछ टूट भी गए हैं। लेकिन इसके बावजूद लोग एक दूसरे के साथ सम्मान से रहना जानते हैं। उन्होंने ऋतिक रोशन और सुजैन खान का जिक्र किया। कहा कि तलाक के बाद भी दोनों मिलकर अपने बच्चों की देखभाल कर रहे हैं और आज भी अच्छे दोस्त हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अमीषा ने सलमान खान को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सलमान बहुत ही कूल इंसान हैं। वो नहीं चाहतीं कि सलमान शादी करें। अमीषा ने बताया कि सलमान सबके साथ अच्छे हैं और बहुत केयरिंग भी हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो सलमान से शादी करना चाहेंगी तो अमीषा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पहले तो उन्हें सलमान का इंटरव्यू लेना पड़ेगा ये जानने के लिए कि क्या वो अब सुधर गए हैं या नहीं। अमीषा ने कहा कि सलमान उनके हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं। उन्होंने कभी उन्हें उस नजरिए से नहीं देखा। अमीषा ने यह भी बताया कि सलमान उनके साथ बहुत शरारतें करते हैं और उन्हें अक्सर रुला देते हैं। इसलिए उन्होंने सलमान ने उनका नाम मीना कुमारी रख दिया था।

अमीषा ने कहा कि वो सलमान और उनके परिवार की एक अच्छी दोस्त बनकर खुश हैं। खुद को उस रिश्ते में नहीं देख सकतीं। अमीषा पटेल और सलमान खान साल 2002 में फिल्म ये है जलवा में साथ नजर आए थे। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। अमीषा आखिरी बार गदर 2 में दिखी थीं। वहीं सलमान खान की आखिरी फिल्म सिकंदर थी जो इसी साल ईद पर रिलीज हुई थी।