Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

मात्र ₹895 में मिलेगी 11 महीने की वैद्यता, Unlimited कॉलिंग और डेटा,Jio लाया सबसे सस्ता लॉन्ग-टर्म प्लान:

Reliance jio के 50 करोड़ से अधिक यूजर्स के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। भारत के बड़े टेलीकॉम कंपनी जिओ ने एक नया…

Reliance jio के 50 करोड़ से अधिक यूजर्स के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। भारत के बड़े टेलीकॉम कंपनी जिओ ने एक नया लॉन्ग टर्म रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है जिसकी कीमत केवल 895 है। यह प्लान पूरे 336 दिन की वैलिडिटी यानी की 11 महीने की वैधता के साथ आता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इस प्लान के साथ यूजर्स को हर महीने 2GB डेटा भी मिलेगा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। यह प्लान यूजर्स के लिए खास है जो यूजर्स बार-बार रिचार्ज से बचना चाहते हैं और लंबे समय तक कनेक्टिविटी बनाए रखना चाहते हैं उनके लिए प्लान बेस्ट है।


₹895 प्लान में क्या मिलेगा खास?


इस प्लान की खासियत यह है कि इसकी वैधता काफी लंबी है। इसमें हर 28 दिन के लिए कुछ बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। इसमें सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है।

इसके साथ ही आपको हर महीने यानी 28 दिनों के लिए 50 एसएमएस भी फ्री दिए जाएंगे। इसका मतलब आपके पूरे 11 महीना के लिए कुल 600 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा आपको 28 दिनों के लिए 2GB हाई स्पीड डाटा भी दिया जाएगा।


कौन कर सकता है इस प्लान का यूज?


ध्यान देने वाली बात यह है कि ₹895 वाला यह प्लान केवल Jio Phone और Jio Bharat Phone यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है। यदि आप किसी स्मार्टफोन में Jio SIM का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप इस प्लान का लाभ नहीं ले सकते।


यह प्लान क्यों है खास?


हाल ही में मोबाइल रिचार्ज की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद, यूज़र्स बजट फ्रेंडली और लॉन्ग-टर्म प्लान्स की तलाश में हैं। यह नया प्लान खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों के फीचर फोन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो बार-बार रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं और पूरे साल तक सेवा का लाभ लेना चाहते हैं।