Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

एक मई से बदल गए कई नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर।

एक मई से देशभर में कई अहम वित्तीय और सेवा संबंधी बदलाव लागू हो गए हैं। इनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

एक मई से देशभर में कई अहम वित्तीय और सेवा संबंधी बदलाव लागू हो गए हैं। इनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाला है।

अब एटीएम से तय सीमा से ज्यादा पैसे निकालने पर ज्यादा शुल्क देना पड़ेगा। मेट्रो शहरों में केवल तीन बार और गैर-मेट्रो शहरों में पांच बार ही एटीएम से मुफ्त लेनदेन किया जा सकेगा। इसके बाद हर अतिरिक्त लेनदेन पर 23 रुपये तक का शुल्क देना होगा। वहीं, एटीएम में बैलेंस चेक करने पर अब 7 रुपये देने होंगे, जो पहले 6 रुपये था।

रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव हुआ है। अब वेटिंग टिकट केवल जनरल कोच में ही मान्य होगा। इसका मतलब है कि अगर आपके पास वेटिंग टिकट है, तो आप स्लीपर कोच में यात्रा नहीं कर सकते। अगर कोई यात्री वेटिंग टिकट के साथ स्लीपर कोच में पाया गया, तो टीटी उसे सामान्य कोच में भेज सकता है या जुर्माना लगा सकता है।

देश के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की संख्या भी घटा दी गई है। अब तक देश में 43 आरआरबी थे, जिन्हें घटाकर 28 कर दिया गया है। ‘एक राज्य, एक आरआरबी’ का फार्मूला एक मई से लागू कर दिया गया है।

एफडी की ब्याज दरों में भी गिरावट शुरू हो गई है। हाल ही में आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती के बाद अब बैंकों ने भी एफडी पर ब्याज दरें कम करनी शुरू कर दी हैं। कई बैंकों ने 1 मई से ऊंची ब्याज दर वाली एफडी स्कीम बंद कर दी है।

मई महीने में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट आरबीआई ने जारी कर दी है। हर महीने की तरह दूसरे और चौथे शनिवार तथा रविवार को बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा बुद्ध पूर्णिमा और महाराणा प्रताप जयंती जैसे पर्वों के चलते कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें।

इस बीच अमूल ने अपने दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। एक मई से अमूल दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई दरें आज सुबह से लागू हो चुकी हैं।