shishu-mandir

pithoragarh -पुण्यतिथि पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को किया याद

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

पिथौरागढ़। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।

saraswati-bal-vidya-niketan


जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने श्रमिकों, किसानों व महिलाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद करते हुए अपना संपूर्ण जीवन समाज के कमजोर व पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। जिसके फलस्वरूप आज के युग में भी उसका फायदा लोगों तक पहुंच रहा है। उनको याद करते हुए कहा गया कि जिस देश की परिकल्पना बाबा साहेब ने की थी आज उस देश में जो सरकार काबिज है वह फिर से गरीब और पिछड़े वर्ग के ऊपर अन्याय करने को आतुर है जो सरासर गलत है।


कांग्रेस जनों ने बाबा साहेब के विचारों पर चलने का प्रण लिया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर, महेंद्र लुंठी, पदमा बिष्ट, शुभम बिष्ट, मुकेश पंत, पवन मेहरा, चंद्र शेखर मखोलिया,निर्मल लोहिया, दिलराम टम्टा, जावेद खान, शंकर लाल, हेम चन्द्र ओझा, भगवान सिंह, आर के स्ट्रिंग, कार्तिक खर्कवाल, दीपक तिवारी, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।