1 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

जम्मू। विश्वप्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 1 जुलाई 2023 से शुरू होने जा रही है। शनिवार को अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले की जाने…

जम्मू। विश्वप्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 1 जुलाई 2023 से शुरू होने जा रही है। शनिवार को अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले की जाने वाली पहली पूजा में जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बताया गया कि तीर्थयात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त को समाप्त होगी। पहली बार यात्रा 62 दिन की होगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जम्मू कश्मीर प्रशासन भी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत के लिए दिन-रात काम कर रहा है। जानकारी के अनुसार बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा से सुबह व शाम की आरती का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर होगा। बताते चलें कि पिछले साल यात्रा में लगभग 3 लाख श्रद्धालु शामिल हुए थे।