दीवाली पर्व पर बदली अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था, इन मार्गों पर रहेगी नो इंट्री

Almora’s traffic system changed on Diwali festival, there will be no entry on these routes धनतेरस दीपावली के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Almora’s traffic system changed on Diwali festival, there will be no entry on these routes

धनतेरस दीपावली के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन

अल्मोड़ा: दीपावली धनतेरस पर्व के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
मंगलवार को जलाल तिराहे से लिंक रोड की तरफ आने वाले समस्त चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से बन्द रहेगा, उक्त वाहन बेस तिराहा करबला से नगर अल्मोड़ा में प्रवेश कर सकेगें।
जबकि मंगलवार से 1 नवंबर तक एलआरसाह रोड पर फायर स्टेशन से शिखर तिराहा को आने वाले समस्त चारपहिया वाहनों को पूर्ण रूप से डार्यवट किया जायेगा जो एनटीडी से धारानौला या सैल बैण्ड से होते हुए नगर अल्मोड़ा में प्रवेश कर सकेगें।
यातायात पुलिस के अनुसार नगर अल्मोड़ा में भीड़-भाड़ की स्थिति को देखते हुए यातायात व्यवस्था में जरूरत पड़ने पर तात्कालिक रूप से आंशिक परिवर्तन किये जा सकते है।