अल्मोड़ा के नए डीएफओ महातिम यादव ने संभाला पदभार, इस बैच के आईएफएस अधिकारी है महातिम

अल्मोड़ा। नवनियुक्त प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने बुधवार को वन प्रभाग अल्मोड़ा में पदभार ग्रहण कर लिया है। हाल ही में वन महकमे में 12…

अल्मोड़ा। नवनियुक्त प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने बुधवार को वन प्रभाग अल्मोड़ा में पदभार ग्रहण कर लिया है। हाल ही में वन महकमे में 12 आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। जिसमें 2 मुख्य वन संरक्षक, 2 वन संरक्षक तथा 8 उप वन संरक्षक स्तर के अधिकारी शामिल थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इसी सूची में प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा कुंदन कुमार को उप वन संरक्षक, हल्द्वानी वन प्रभाग में स्थानांतरित किया गया था। जबकि उनके स्थान पर महातिम यादव को अल्मोड़ा भेजा गया था। आईएफएस अधिकारी महातिम यादव ने बुधवार को डीएफओ का चार्ज ग्रहण कर लिया है।

पदभार ग्रहण करने के पहले दिन उन्होंने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया व जानकारियां ली। महातिम 2017 बैच के आईएफएस अधिकारी है। डीएफओ पद पर उनकी यह दूसरी पोस्टिंग है। इससे पहले वह उप वन संरक्षक, हल्द्वानी वन प्रभाग में तैनात थे।

इसे भी पढ़े

https://uttranews.com/2019/11/19/big-breaking-transfer-of-officers-in-forest-department-divisional-forest-officer-almora-also-took-place-see-full-list-here/