इनफ़ोसिस बैडमिंटन इंटरनेशनल-2023 प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के चिराग और च​यनित ​का जलवा,जीते दो पदक

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

इनफ़ोसिस बैडमिंटन इंटरनेशनल-2023 प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के चिराग और च​यनित ने दो कांस्य पदक जीते।यह प्रतियोगिता 24 से 29 अक्टूबर तक बैंगलोर में आयोजित की गई थी।

new-modern


इनफ़ोसिस बैडमिंटन इंटरनेशनल प्रतियोगिता
में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए चिराग सेन ने पुरुष एकल में और चयनित जोशी ने मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता।
पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में अल्मोड़ा के चिराग सेन ने वियतनाम के ली दूक फ़ास्ट को सीधे सेटों में 21-16 और 21—13 से हराया था। इसके बाद चिराग ने
चिराग ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले भारत के ही आयुश शेट्टी को 21-11,20-22 और 21-12 से हराया था।
सेमीफाइनल मुकाबले में चिराग सेन को हमवतन सतीश कुमार से कड़े मुकाबले में 21-12,19-21 और 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में चिराग सेन को कांस्य पदक मिला।


मिश्रित युगल में अल्मोड़ा के चयनित जोशी और दिल्ली की काव्या गुप्ता की जोड़ी ने प्री क्वार्टर फाइनल में भारत के प्रतीक पाण्डेय और महक व महक नायक की जोड़ी को सीधे सेटो में 21-7 और 21-16 से हराया था। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चयनित जोशी और काव्या की जोड़ी ने सात्विक रेड्डी कनापुरम व वैष्णवी की जोड़ी को 21-9,20-22 व 21-16 से हराया था। सेमी फाइनल मुकाबले में चयनित जोशी और काव्या की जोड़ी को थाईलैंड की पथाराथोंन व नात्तामोम लात्सन की जोड़ी से 17-21,21-21 और व 12-21 से हार का शामना करना पड़ा।


चिराग सेन व चयनित जोशी के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक,सचिव बीएस मनकोटी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी,उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता,उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल,सचिव डॉ० संतोष बिष्ट,सह सचिव संजय नज्जौन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत,समन्वयक विजय प्रताप सिंह,मीडिया प्रभारी डीके जोशी,लेखा परीक्षक सुरेश कर्नाटक,सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल,शेखर लखचौरा,हेम पाण्डेय ,राजू तिवारी,एएस रजवार,जग्गू वर्मा,ज़िला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल सहित आदि ने चिराग सेन,चयनित जोशी और उनके कोच डीके सेन को बधाई दी है।