Almora- सरकार की सद्बुद्धि के लिए यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया यज्ञ, कहा— सरकार महंगाई में अंकुश लगाने में फेल

अल्मोड़ा, 06 मार्च 2021Almora– आज यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय के नेतृत्व में यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क चौघानपाटा में सरकार की सदबुद्धि…

अल्मोड़ा, 06 मार्च 2021
Almora
आज यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय के नेतृत्व में यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क चौघानपाटा में सरकार की सदबुद्धि के​ लिए हवन यज्ञ किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस अवसर पर यूथ Almora कांंग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय ने कहा कि उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार जिस तरह से युवा व आमजन विरोधी फैसले ले रही है ऐसा प्रतीत होता है कि इस सरकार को समझाना आम आदमी के बस की बात नहीं।

यह भी पढ़े…

Almora आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगाए आरोप

आज यूथ कांंग्रेस को हवन यज्ञ का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में दानवों की बुद्धि—शुद्धि के लिए यज्ञ का सहारा लिया जाता था। इसलिए सरकार की सदबुद्धि को यज्ञ किया गया।

उन्होंने कहा कि Almora जनपद को गैरसैंण मण्डल में ले जाने का मुख्यमंत्री का जो फैसला है उसने सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का अस्तित्व ही समाप्त कर दिया है। सरकार ने प्राधिकरण जैसे फैसले लेकर जनता को परेशानी में डालने का काम किया है।

कहा कि सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है, प्रत्येक सप्ताह गैस सिलेण्डर के दाम में 25 रूपये की वृद्धि किया जाना आम जनता के ऊपर कुठाराघात है।

बधाई- अल्मोड़ा (Almora) के अमित बिष्ट हुए ‘INDIA’S IT GURU AWARDS-2020’ से सम्मानित

सोमेश्वर के निर्वाचित यूथ विधानसभा अध्यक्ष ललित फर्त्याल ने कहा कि पहले से ही आम जनता कोरोना महामारी के कारण बेहद खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रही है। ऐसे में लगातार बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर ही तोड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा कि आज बेलगाम हो चुकी महंगाई से आम आदमी त्रस्त है तथा उसके सामने अपने परिवार के भरण पोषण की तक दिक्कतें आने लगी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उज्जवल जोशी, कमल कोरंगा, मयंक बिष्ट, नितिन भण्डारी, दीपक सिंह मेहरा, रितिक राज, आशीष भारती, शुभम भारती, गोपाल मेहरा, इंदर गोस्वामी, करन बिष्ट, हरीश कुमार, मनीष टम्टा, नवल किशोर, कवि प्रभात, रितिक सनम, निक्कू बिष्ट, पुनीत भारती, नवीन नेगी, दीपक आर्या, अनस अहमद, गौरव राठोर, पूरन रौतेला, संगम पान्डेय, सुमित कुमार समेत कई यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos