Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Almora- नदी किनारे मिला महिला का शव

Almora – Woman’s body found on river bank अल्मोड़ा/धौलछीना , 27 नवंबर 2020- अल्मोड़ा (Almora)तहसील के सेराघाट के समीप तल्ली नाली क्षेत्र में सरयू नदी…

Almora – Woman’s body found on river bank

Almora
File photo

अल्मोड़ा/धौलछीना , 27 नवंबर 2020- अल्मोड़ा (Almora)तहसील के सेराघाट के समीप तल्ली नाली क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतका ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई यह साफ नहीं हो पाया है|

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्राथमिक परीक्षण में मृतक महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी अनुसार घटना 26 नवंबर यानि गुरुवार देर शाम सरयू नदी के किनारे ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा। ग्रामीणों इसकी सूचना राजस्व उपनिरीक्षक न्योली को दी। सूचना के बाद राजस्व उपनिरीक्षक पंकज शर्मा मौके पर पहुंचे| शव की पहचान कमला देवी (38) पत्नी दीवान सिंह ग्राम तल्ली नाली के रूप में हुई है| सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

भारत में यह तीन कंपनियां बना रही कोरोना (corona) वैक्सीन, आज पीएम मोदी करेंगे दौरा

शुक्रवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा (Almora)ले जाया गया। जानकारी के अनुसार मृतक महिला का पति प्राइवेट जॉब करता है। इन दिनों लॉकडाउन के बाद घर पर ही है। मृतका के दो बच्चे एक लड़का तथा एक लड़की है। राजस्व पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह का पता लग पायेगा।

अपडेट खबरों के लिए हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें