मानसून को लेकर अल्मोड़ा जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम अंशुल सिंह ने समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोमवार को मानसून की तैयारियों और मौसम के बदले मिजाज के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम…

almora-weather-update-tomorrow-heavy-rain-alert-dm-anshul-singh-monsoon-review-meeting

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोमवार को मानसून की तैयारियों और मौसम के बदले मिजाज के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी जनपद स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

25
26

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भारी बारिश की संभावना के दौरान किसी भी आपदा या आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभाग के अधिकारियों से सतर्क रहने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने तहसील स्तर पर सभी क्विक रिस्पांस टीमों (क्यूआरटी) को 24 घंटे पूर्णतः तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।


समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निकायों, लोक निर्माण विभाग तथा संबंधित विभागों को नालियों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, सड़कों के किनारे झाड़ियों का कटान कराने तथा संवेदनशील एवं खतरनाक स्थलों पर तत्काल चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। वहीं विद्युत विभाग को जर्जर विद्युत पोलों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने और जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।


बैठक में मानसून के दौरान स्वास्थ्य और पेयजल सेवाओं को दुरुस्त रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाइयों, चिकित्सकीय टीमों एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। दूसरी ओर जल संस्थान एवं जल निगम को पेयजल की गुणवत्ता व नियमित उपलब्धता बनाए रखने तथा वर्षाकाल के दौरान जलापूर्ति व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के कड़े निर्देश जारी किए गए।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित अन्य सभी जनपदस्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे। प्रशासन ने आम जनता से भी खराब मौसम के दौरान एहतियात बरतने की अपील की है।

Leave a Reply