Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

व्यापार मंडल चुनाव:-अध्यक्ष प्रत्याशी मनोज के प्रचार में उमड़ा समर्थकों का हुजूम,बाजार से कई लोग पहुंचे प्रचार में

व्यापार मंडल चुनाव:-अध्यक्ष प्रत्याशी मनोज के प्रचार में उमड़ा समर्थकों का हुजूम,बाजार से कई लोग पहुंचे प्रचार में

IMG 20191231 WA0006

अल्मोड़ा:-नगर व्यापार मंडल चुनाव के अध्यक्ष प्रत्याशी मनोज सिंह पवार ने पलटन बाजार से मिलन चौक तक व खम्पा मार्केट, बक्शी खोला, जाखनदेवी, लक्ष्मेश्वर तक सभी व्यापारियों से मुलाकात की और अपने लिए वोट करने की अपील की|उन्होंने मतदाताओं से चुनाव चिह्न किताब पर मत देकर समर्थन की अपील की|

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
IMG 20191231 WA0006 1

साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को सुना और समझा और कैसे इन समस्याओं का हल किया जा सकता है| वह भी उन्होंने उन्हीं व्यापारियों से पूछा जिसके पश्चात उन्होंने सभी व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी समस्याओं का निवारण कर दिया जाएगा|

IMG 20191231 WA0005


पंवार ने जगह-जगह व्यापारियों से बातचीत में अल्मोड़ा के व्यापार को कैसे बढ़ाएं इस विषय में भी व्यापारियों से राय ली|
व्यापारियों ने मनोज सिंह पवार को आश्वस्त किया कि वह आगामी चुनाव में इस बार भी उन्हीं को वोट कर के विजय बनाएंगे|

IMG 20191231 WA0007


मनोज ने सभी व्यापारियों का आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि वह उनकी आशाओं में खरे उतरेंगे! प्रचार प्रसार के दौरान उनके साथ ललित सिंह कार्की, कुंदन नेगी, अंकित पांडे, गिरिराज साह, मनोज जोशी, अभिनव जगाती, आसिफ खान, साहनु, संजू बिष्ट, गोविंद अधिकारी, करन बिष्ट, गिरीश पांडे, चंदन लटवाल, सुनील बिष्ट, हर्ष वर्मा, नंदन फर्त्याल, दीपक तिवारी मयंक भंडारी थे|

IMG 20191231 WA0003