Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Almora- यूकेडी (UKD) युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारणी का विस्तार, प्रमोद जिला उपाध्यक्ष व दिनेश बने जिला महामंत्री

Almora- UKD Youth Cell expanded its executive अल्मोड़ा, 24 जनवरी 2021उत्तराखण्ड क्रांति दल युवा UKD प्रकोष्ठ का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को यहां नगरपालिका सभागार…

Almora- UKD Youth Cell expanded its executive

अल्मोड़ा, 24 जनवरी 2021
उत्तराखण्ड क्रांति दल युवा UKD प्रकोष्ठ का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को यहां नगरपालिका सभागार में आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिला युवा कमेटी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर युवाओं को जिम्मेदारी दी गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सम्मेलन की अध्यक्षता युवा अध्यक्ष त्रिलोक बिष्ट तथा संचालन दिनेश जोशी व गिरीश नाथ गोस्वामी ने संयुक्त रूप से की।

बैठक मे एक स्वर से उत्तराखण्ड को लुटने एवं बर्बाद करने लिए भाजपा व कांग्रेस को दोषी ठहराया गया। कहा कि 20 वर्षो के बाद भी आज उत्तराखण्ड मे बेरोजगारी का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है इन 20 वर्षों मे उत्तराखण्ड राज्य की जनता के लिए ऐसा कोई भी विकास नही किया गया जिसकी हम तारीफ़ कर सके।

Almora- पातलीबगड़ ममरछीना मार्ग में दुग्ध समितियां खोलने की मांग उठी (Demand for opening milk committees)

जल, जंगल, जमीन पर आज भी उत्तराखण्ड की जनता का अपना अधिकार नहीं है गैरसैंण राजधानी का विषय आज भी हल नही हो पाया। कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं को UKD उक्रांद के साथ जुड़ना ही होगा तभी उत्तराखण्ड की जनता का चौमुखी विकास होगा।

बैठक मे कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नगर अध्यक्ष कुंदन कनवाल, महामंत्री नीरज तिवारी, नगर मंत्री दीपक कुमार को जिम्मेदारी दी गयी। जिला कार्यकारिणी मे दिनेश जोशी को जिला महामंत्री, पंकज चन्याल नगर अध्यक्ष तथा प्रमोद जोशी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक मे जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, कुंदन सिंह बिष्ट, भानुप्रकाश जोशी, मुमताज कश्मीरी, गिरीश साह, प्रीति पन्त, दीवान बनौला, हरीश जोशी, कमलेश जोशी, उदय महरा, गर्वित पन्त, राकेश नाथ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/