Almora:: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने किया पौधरोपण

Almora:: Traders associated with Devbhoomi Udyog Vyapar Mandal planted saplings अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पेड़ों को संरक्षित करने का लिया संकल्प, कहा पहाड़ों…

Almora:: Traders associated with Devbhoomi Udyog Vyapar Mandal planted saplings

अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पेड़ों को संरक्षित करने का लिया संकल्प, कहा पहाड़ों के जंगलों में बढ़ती आग की घटनाएँ एवं अत्यधिक पेड़ों का कटान चिंता का विषय

अल्मोड़ा, 06 जून 2024- विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा पौधरोपण किया।व्यापारियों ने रोपे गए पौधो को संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
Screenshot 2024 0605 185956


वक्ताओं ने कहा वायुमण्डल दूषित होने का प्रमुख कारण पेड़ों का विकास के नाम पर अत्यधिक कटान प्रमुख कारण बन गया हैं। वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन भी इसी का एक प्रमुख कारण हैं।

इस अवसर पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने सभी से अनुरोध किया है कि हम सभी को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य के साथ ही वर्ष भर समय समय पर पेड़ पौधों को उनके वातावरण के अनुकूल उचित स्थानों में लगाते रहना चाहिए एवं उनके संरक्षण के लिए भी ध्यान रखना चाहिए।वर्तमान समय में जंगलों में बढ़ती आग की घटनाओं एवं अत्यधिक पेड़ों के कटान के कारण भी पेड़-पौधों को अत्यधिक मात्रा में लगाना एवं उनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है।

इस अवसर पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पंवार, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, नगर महामंत्री दीप चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष आनंद सिंह भोज, राजेंद्र सिंह लटवाल, कमल सिंह बिष्ट, बाल कृष्ण डालकोटी ने दस अलग अलग प्रकार के पौधो को लगाकर उन्हें भविष्य में संरक्षित करने का संकल्प लिया।