Almora- आज शहर की मुख्य माल रोड पर बिछेंगे ह्यूम पाइप, इतने बजे बाद भारी वाहनों का करबला से लक्ष्मेश्वर तक प्रवेश रहेगा बंद

अल्मोड़ा। शहर की लाइफलाइन यानी मुख्य मार्ग माल रोड से यात्रा करने वाले वाहन चालकों और स्थानीय जनता के लिए एक अपडेट सामने आया है।…

almora news
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

अल्मोड़ा। शहर की लाइफलाइन यानी मुख्य मार्ग माल रोड से यात्रा करने वाले वाहन चालकों और स्थानीय जनता के लिए एक अपडेट सामने आया है।

25

बरेली-अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग (माल रोड) पर भैरव मंदिर के समीप और अरोमा ऑटोमोबाइल्स के पास ह्यूम पाइप बिछाने का आवश्यक निर्माण कार्य किया जाना है। इस कार्य कोसंपन्न कराने के लिए आज शनिवार, 16 मई 2026 की रात 8 बजे से कल रविवार, 17 मई 2026 की सुबह 9 बजे तक माल रोड पर भारी और हल्के वाहनों के लिए यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित और डायवर्ट रहेगा।

प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिशासी अभियंता ने रूट डायवर्जन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि तय समयावधि के भीतर बड़े वाहनों (भारी वाहनों) के लिए करबला से लक्ष्मेश्वर तक प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।

almora-today-hume-pipes-will-be-laid-on-the-main-mall-road

इसके अतिरिक्त, छोटे चौपहिया वाहनों (कार, टैक्सी आदि) और दुपहिया वाहनों के लिए गैस गोदाम तिराहे से लेकर शिखर तिराहे तक यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। लोनिवि अधिकारियों के अनुसार, इस आपातकालीन डायवर्जन को लेकर यातायात पुलिस, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित वार्ड मेंबरों के साथ स्थलीय निरीक्षण पूरा कर लिया गया है और सभी पक्षों की आपसी सहमति के बाद ही यह निर्णय लिया गया है। लोनिवि ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए तय समय पर वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

अल्मोड़ा शहर से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply