Almora- कुमाऊं विश्वविद्यालय में हिंदी विभागाध्यक्ष रहे, हिन्दी व कुमाऊंनी के प्रसिद्ध लेखक प्रो. शेर सिंह बिष्ट का निधन

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

19 अप्रैल 2021

new-modern

अल्मोड़ा (Almora)। हिन्दी व कुमाऊंनी के प्रसिद्ध लेखक तथा कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष रहे 68 वर्षीय प्रोफेसर शेर सिंह बिष्ट का आज सुबह लगभग तीन बजे हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया।

प्रो. बिष्ट का जन्म 10 मार्च 1953 को अल्मोड़ा के ग्राम भनोली में हुआ था। प्रो. बिष्ट के कुल 2 दर्जन से अधिक ग्रंथ अब तक प्रकाशित हो चुके थे। उन्हें आचार्य नरेंद्र देव पारितोषिक, यूजीसी कैरियर अवॉर्ड, सुमित्रानंदन पंत नामित पुरस्कार, उत्तरांचल रत्न अवॉर्ड, जैसे कई पुरस्कार भी मिले थे।

यह भी पढ़े…..

Almora Breaking- चौड़ीघट्टी के पास कार खाई ​में गिरी

प्रो. शेर सिंह बिष्ट के निधन पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है और प्रोफेसर बिष्ट की मृत्यु को बड़ी क्षति बताया है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos