अल्मोड़ा पुलिस ने एकल बुजुर्गों से की मुलाकात,मनाई दीवाली

Almora Police met single elders, celebrated Diwali अल्मोड़ा: अल्मोड़ा पुलिस ने दीप पर्व दीवाली पर एकल बुजुर्गों के संग दीपावली की खुशियां बांटी। अल्मोड़ा पुलिस…

Screenshot 2024 1101 182236
Uttra News

Almora Police met single elders, celebrated Diwali

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा पुलिस ने दीप पर्व दीवाली पर एकल बुजुर्गों के संग दीपावली की खुशियां बांटी।

अल्मोड़ा पुलिस के थानाध्यक्ष सल्ट मदन मोहन जोशी व पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में निवासरत एकल वृद्ध जनों (वरिष्ठ नागरिकों) के घर जाकर दीप जलाकर, मिष्ठान/प्रसाद वितरण कर उनके साथ दीपावली मनाई गई।

दीपावली के पावन पर्व पर पुलिस टीम को अपने बीच पाकर वृद्ध जन काफी प्रसन्न हुए।