अल्मोड़ा पुलिस ने जब्त किए गए 75 रेट्रो साइलेंसर नष्ट किए, ध्वनि प्रदूषण को लेकर दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा की उपस्थिति में कोतवाली अल्मोड़ा व यातायात अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा विगत एक माह के…

police action in retro silencers

25

एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन पर “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 75 रेट्रो साइलेंसरों पर चला अल्मोड़ा पुलिस का बुलडोजर,कोतवाली अल्मोड़ा एवं यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर किए नष्ट

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा की उपस्थिति में कोतवाली अल्मोड़ा व यातायात अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा विगत एक माह के दौरान चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 75 रेट्रो साइलेंसर जब्त किए गए थे।


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ध्वनि प्रदूषण करने वाले इन सभी साइलेंसरों का विधिवत विनिष्टीकरण (नष्ट) कर अल्मोड़ा पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले अवैध मॉडिफिकेशन पर निरंतर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगा।


अल्मोड़ा पुलिस ने अपील की है कि वाहनों में अवैध मॉडिफाइड (रेट्रो) साइलेंसर का प्रयोग न करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा ध्वनि प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल समाज के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply